फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Property dealer off the property worth millions stolen from home

प्रापर्टी डीलर के बंद घर से लाखों की संपत्ति चोरी

Sun, 01 Nov 2015 11:59 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 01 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Property dealer off the property worth millions stolen from home
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई प्रथम में रहने वाले प्रापर्टी डीलर अब्दुल खालिक खां उर्फ लड्डन के बंद घर का शनिवार की रात ताला तोड़कर चोरों ने पांच लाख के जेवर और नगदी चुरा ली। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलाकर छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

मोहल्ला बाडूजई प्रथम निवासी अब्दुल खालिक खां प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। दो दिन पहले उन्हें और उनकी पत्नी फरजाना को बुखार आ गया था। वह अपने मकान में ताला डालकर मोहल्ले में ही अपनी ससुराल में रहने चले गए थे। शनिवार की रात चोर ने उनके मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए और अलमारी से दो सोने के सेट, दो चांदी के सेट, दो जोड़ी पायल, आठ सोने की चूड़ी, दो सोने की चेन, एक बिछुआ और एक झूमर और एक लाख रुपये चुरा ले गए। शनिवार की सुबह मकान का ताला टूटा देखकर मोहल्ले वालों ने सूचना पुलिस और घरवालों को दी। घर के अंदर कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुला लिया। खोजी कुत्ता पुलिस को कोई अहम् सुराग हाथ नहीं दे सका। देर शाम तक पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed