फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prince Max hospital recruited in ICU, condition delicate

प्रिंस मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, हालत नाजुक 

Wed, 29 Mar 2017 12:20 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Prince Max hospital recruited in ICU, condition delicate
लापता - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
शनिवार को बरेली से लापता हुए नगर के प्रमुख किराना व्यापारी कृष्णानन्द गुप्ता का इकलौता पुत्र प्रिंस गुप्ता आज मंगलवार को सुबह देहरादून में बेहोशी अवस्था में पाया गया। जिसे एम्बुलेंस 108 से अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह देहरादून के मैक्स अस्पताल के आईसीयू में है जहां उसकी हालत देर शाम तक नाजुक बनी हुई है। प्रिंस देहरादून कैसे पहुंचा, उसके साथ क्या हुआ यह सब कुछ उसके होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा। 
विज्ञापन

यहां बता दे कि शनिवार को नगर के किराना व्यापारी कृष्णानन्द गुप्ता का 25 वर्षीय पुत्र प्रिंस गुप्ता बरेली श्यामतगंज बाजार से किराने का सामान लेने गया था लेकिन वह घर नहीं लौटा। प्रिंस के लापता होने की सूचना बरेली बारादरी पुलिस को देने के बाद पुलिस के आला अफ सर उसकी तलाश में जुट गये। चूंकि प्रिंस के ताऊ संजय गुप्ता भाजपा के नगर अध्यक्ष है उन्होंने पैरवी करके प्रिंस की तलाश के लिए पुलिस की तमाम टीमें गठित करा दी वहीं कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने प्रिंस की सलामती के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया आखिर कार यह दबाब प्रिंस के देहरादून में पाये जाने पर कामयाब होता नजर आया है। 
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह लगभग 9:30 बजे देहरादून से आए फ ोन के बाद प्रिंस के पिता कृष्णानन्द परिजनों केे साथ तत्काल देहरादून प्रस्थान कर गए। शाम लगभग 6 बजे कृष्णानन्द देहरादून पहुंच चुके है। सुबह सूचना मिलने के बाद कृष्णानन्द ने देहरादून स्थित परिजन को अस्पताल भेज दिया था। बाद में देहरादून निवासी अन्य शुभ चिंतक भी दून अस्पताल पहुंच गए। हालत नाजुक होने पर प्रिंस को तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

    देहरादून मैक्स अस्पताल में मौजूद एक परिजन ने अपराह्न लगभग 3 बजे बताया कि प्रिंस की हालत अत्यधिक खराब हो गई थी उसकी पल्स भी छूट गई थी किसी तरह डॉक्टरों ने उसे पुन: कंट्रोल किया। शाम 7 बजे समाचार लिखे जाने तक देहरादून मैक्स अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि हालत में पहले से कुछ सुधार प्रतीत हो रहा है लेकिन अभी तक हालत नाजुक बनी हुई है। उधर प्रिंस के ताऊ भाजपा के नगरअध्यक्ष संजय गुप्ता ने देर शाम बताया कि वह भी अन्य परिजनों के साथ देहरादून प्रस्थान कर गए है प्रिंस की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। 

बेहोशी की अवस्था में देहरादून में पड़ा मिला था प्रिंस 
देहरादून अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस को बेहोशी की अवस्था में 108 एम्बुलेंस उसे दून के सरकारी अस्पताल ले गयी। उसकी हालत नाजुक होने पर प्रिंस के देहरादून स्थित परिजन उसे सरकारी अस्पताल से प्राइवेट मैक्स अस्पताल ले गये। जहां उसे आईसीयू में इलाज दिया जा रहा है। प्रिंस देहरादून में बेहोशी की अवस्था में किस स्थान पर पाया गया यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 

प्रिंस के ठीक होने की लोग भगवान से कर रहे प्रार्थना
प्रिंस के देहरादून में मिलने की खबर नगर में जंगल की आग की तरह फैल गई। नगरवासी खुशी से झूम उठे तमाम लोगों ने फेसबुक पर अपनी खुशी जाहिर की। लेकिन हालत नाजुक होने की पता चलने पर प्रिंस के शुभचिंतक उसके जल्द ठीक होने की प्रार्थना भगवान से कर रहे है। 


अटकलों का बाजार गर्म
प्रिंस के देहरादून मिलने की खबर के बाद लोग एक ही कयास लगा रहे है कि आखिरकार प्रिंस देहरादून कैसे पहुंच गया। उसे कौन कैसे ले गया। इन तमाम अटकलों का बाजार गर्म है। फि लहाल कुछ भी सही प्रिंस देहरादून में है उसके होश में आने के बाद ही कुछ खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed