फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pipariya Kushali was in illegal arms factory

पिपरिया खुशाली में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री

Thu, 25 Feb 2016 08:01 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 25 Feb 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
Pipariya Kushali was in illegal arms factory
निगोही पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव पिपरिया खुशाली में कन्हई के घर दबिश के देकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी। मौके पर नाजायज कई असलाह और शस्त्र बनाने के उपकरण मिले। कन्हई की निशानेदेही पर पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कन्हई से अवैध असलाह खरीदे थे।  
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शस्त्र पकड़ने को अभियान चलाया जा रहा है। निगोही थाना प्रभारी रजी अहमद टीम के साथ बुधवार रात हमजापुर चौराहे के पास गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गांव पिपरिया खुशाली निवासी कन्हई के घर अवैध शस्त्र बनाने का धंधा चल रहा है। पुलिस ने दबिश देकर कन्हई को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास एक देशी बंदूक, 12 बोर के दो तमंचे 315 बोर का तमंचा और असलाह बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पूछताछ में पुलिस को कन्हई ने बताया कि वह 13 सालों से यह अवैध कर रहा है। दस वर्ष पहले अवैध शस्त्र बनाने के मामले में जेल गया था। उसने बताया कि वह देशी रायफल 315 बोर 9000 रुपये में और तमंचा 2500 रुपये में, 12 बोर की बंदूक 7000 हजार और तमंचा दो हजार रुपये में बेचता है। कन्हई की निशानदेही पर पुलिस ने उसके द्वारा बनाए गए शस्त्रों के साथ तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार है। इनमें गांव पकड़िया का धनपाल, सत्यपाल शामिल हैं। टीम में थाना प्रभारी रजी अहमद के अलावा एसआई सुनील कुमार त्रिपाठी, एसआई अमरेश सिंह, कांस्टेबिल महेंद्र सिंह, सिद्धराज और अशोक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed