{"_id":"577d4f164f1c1bd7497fa3c7","slug":"pcf-incharge-dead-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएफ गोदाम प्रभारी का शव कुंडे से लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीसीएफ गोदाम प्रभारी का शव कुंडे से लटका मिला
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
पीसीएफ गोदाम प्रभारी का शव कुंडे से लटका मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से लापता पीसीएफ के मिश्रीपुर गोदाम के प्रभारी शिवप्रताप उर्फ एसपी का शव बुधवार को मालखाना मोड़ के पास पीसीएफ के बंद पड़े पुराने दफ्तर में कुंडे से लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या के ही संकेत मिले हैं, हालांकि कोतवाली पुलिस विवेचना के बाद ही निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कह रही है। वहीं दबाव बनने पर इस बीच पुलिस ने शिवप्रताप के भाई की ओर से जिला कृषि अधिकारी, पीसीएफ के जिला प्रबंधक समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर मिले सुसाइड नोट को भी पुलिस विवेचना में शामिल करेगी, जिसमें शिवप्रताप ने अपनी मौत के लिए विभागीय लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
शहर के मोहल्ला बाबूजई के रहने वाले शिवप्रताप सोमवार से लापता थे। बड़े भाई वीरेंद्र प्रताप ने ही गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली में दी थी। परिवार वाले उसी दिन से शिवप्रताप की तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह वीरेंद्र अपने भाई को तलाशते हुए मालखाना मोड़ वाले पुराने दफ्तर पहुंचे तो उन्हें पहली मंजिल पर पुराने दफ्तर के एक कमरे की खिड़की के आसपास मक्खियां मंडराते हुए दिखीं। शक होने वीरेंद्र पड़ोसियों की मदद से सीढ़ी लगाकर कार्यालय में पहुंचे तो कमरे के अंदर शिवप्रताप का शव कुंडे में रस्सी से लटकता पाया। पास में ही स्टूल पड़ा हुआ था। शव काफी खराब हो जाने से दुर्गंध आ रही थी। वीरेंद्र की सूचना पर सीओ सिटी अवनेश्वर चंद्र श्रीवास्तव और कोतवाली इंस्पेक्टर आरएन चौधरी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर छानबीन की।
गोदाम के खाद स्टॉक में गड़बड़ी है वजह
शिवप्रताप के भाई वीरेंद्र प्रताप ने तहरीर में कहा कि बीते रविवार की शाम को शिवप्रताप ने उन्हें बताया था कि कार्यालय के गोदाम में खाद के स्टॉक में गड़बड़ी हुई है। इस मामले में उसे प्रबंधक प्रभंजन यादव, ठेकेदार रवीश, अनुज यादव, बाबू रुदान सिंह आदि से खतरा है। अगले ही दिन सोमवार सुबह छह बजे शिवप्रताप के पास कोई फोन आया था। वह यह कहकर चला गया कि अभी आता हूं। वह पूरे दिन घर नहीं लौटा, न कार्यालय पहुंचा। तब उसी दिन शाम को कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके बाद वह हरदोई बाईपास स्थित पीसीएफ के गोदाम पर गया, जहां काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि उसके भाई को प्रबंधक प्रभंजन यादव, ठेकेदार रवीश, अनुज यादव और रुदान सिंह उसके भाई वीरेंद्र प्रताप को कहीं पकड़कर ले गए है। वीरेंद्र ने आशंका जताई कि पीसीएफ के जिला प्रबंधक प्रभंजन यादव, ठेकेदार रवीश, अनुज यादव, बाबू रुदान सिंह और जिला कृषि अधिकारी ने उसके भाई की हत्या करके शव फांसी के फंदे लटका दिया। शव को तेजाब से जलाने का आरोप भी तहरीर में लगाया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
......
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुसाइड नोट को राइटिंग मिलान के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. मनोज कुमार, एसपी