{"_id":"939f24e92e04485a9c51709a94097fac","slug":"overloading-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग के खिलाफ भड़के टैक्सी मालिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोडिंग के खिलाफ भड़के टैक्सी मालिक
शाहजहांपुर
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोडिंग बंद करवाने की मांग करते हुए टैक्सी ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर परमिटधारी बड़े वाहनों की चेकिंग करवाकर ओवरलोडिंग पर रोक लगवाने की मांग की है।
टैक्सी मालिकों ने शिकायती पत्र में बताया कि परमिट वाले बड़े वाहन मैक्स, जीप, मैजिक आदि तमाम वाहनों के रूट और किराए का निर्धारण किया जाए। साथ ही ड्राइवरों के साथ कंडक्टरों के भी परमिट बनवाए जाएं क्योंकि सवारियां बैठाने का काम कंडक्टर ही करते हैं।
पत्र में कहा कि जिले की सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों को निर्देशित किया जाए कि वाहनों को टैक्सी पार्किंग से ही संचालित कराया जाए। पार्किंग का शुल्क निर्धारित किया जाए। टैक्सी मालिकों ने रोडवेज बसस्टैंड की बाउंड्रीवाल कराने के साथ ही तमाम मांगे पूरी कराने की बात कही।
विज्ञापन
इस दौरान अध्यक्ष मोहम्मद नबी, रुखसार, मोहम्मद कुरैशी, तौसीफ अली खां, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद जीशान आदि टैक्सी चालक मौजूद रहे।
डग्गामार वाहनों पर की कार्रवाई
जलालाबाद। एसडीएम जंगबहादुर यादव और सीओ अशोक सिंह ने कोतवाली के अलावा कलान व मिर्जापुर के एसओ को जारी किए गए निर्देशों में कहा है कि वे लोग दरोगा के नेतृत्व में टीम का गठन कर डग्गामार वाहनों के खिलाफ नियमित चेकिंग अभियान चलाएं। साथ ही उनके संचालन को रोके। इस मामले में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। इस पर कोतवाली के दरोगा परमेश्वरी के नेतृत्व में कोला मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में कई डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुवायां-खुटार मार्ग पर दौड़ने लगे डग्गामार
पुवायां। सिंधौली में पांच दिन पूर्व हुई मार्ग दुर्घटना में नौ लोगों की मौत को पुलिस और प्रशासन ने भुला दिया है। बुधवार को पुवायां से खुटार मार्ग पर डग्गामार वाहनों ने फिर दौड़ लगानी शुरू कर दी।
सिंधौली में 19 दिसंबर को मैक्स की ट्रक से हुई टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में सिंधौली के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया था। दुर्घटना के बाद पुवायां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ डग्गामार वाहनों को सीज कर दिया था। इसके बाद पुवायां से शाहजहांपुर, बंडा, खुटार आदि मार्गों पर डग्गामार वाहनों का आवागमन बंद हो गया था।
बुधवार को पुवायां-खुटार मार्ग पर डग्गामार वाहन सवारियां ढोते देखे गए। कई वाहन चालक को तो सवारियों को लटकाकर दौड़े। तहसील बार एसोसिएशन डग्गामार वाहनों के चलने पर चक्का जाम की चेतावनी भी दे चुका है, लेकिन इसके बाद भी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की जरूरत पुलिस और प्रशासन दोनों नहीं समझ रहे हैं।
घायल को पांच दिन बाद भी होश नहीं
रामपुर कलां/खुटार। सिंधौली में हुई मार्ग दुर्घटना में घायल हुए गांव टाह खुर्द कलां के अब्दुल सत्तार का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के पांच दिन बाद भी उन्हें होश नहीं आया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनके सिर में गंभीर चोट है। परिवार वालों का कहना है कि नगरिया मोड़ पर हुई दुर्घटना के बाद शासन ने मृतक और घायलों के लिए सहायता की घोषणा की थी, लेकिन सिंधौली हादसे के मृतक और घायलों के परिवार वालों को कोई मदद नहीं दी गई है। इससे इलाज में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।