{"_id":"f984b7f3b17a05ced2b480cf2fea0b8a","slug":"osif-employee-s-death-in-a-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ओसीएफ कर्मचारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में ओसीएफ कर्मचारी की मौत
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 28 Jun 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना में रहने वाली ओसीएफ कर्मी 55 वर्षीय श्रीकृष्ण की शनिवार की रात टेंपो पलटने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
श्रीकृष्ण ओसीएफ में टेलर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार की शाम को ड्यूटी से घर वापस आने के बाद श्रीकृष्ण थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव चांदापुर में अपने दोश्त के घर दावत में शामिल होने के लिए घर से करीब छह बजे निकले थे। बताते हैं कि श्रीकृष्ण टेंपो से चांदापुर जा रहे थे, तभी चांदापुर गांव से पहले टेंपो पलट गया। जिससे श्रीकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां कुछ देर इलाज के दौरान श्रीकृष्ण ने दम तोड़ दिया। अस्पताल का वार्ड ब्याय ब्रजेश श्रीकृष्ण को पहचानता था। उसने श्रीकृष्ण के परिवार वालों को सूचना दी। श्रीकृष्ण की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। मृतक के एक बेटा राहुल और दो बेटियां नीतू और कमला हैं। मंजू रानी पति की मौत से बदहवास हो गईं हैं।
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की जान गई
शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बक्सरिया मसीतगंज में रहने वाले 40 वर्षीय रघुवंश रावत का शव रविवार की सुबह नेशनल हाईवे किनारे गांव मौजमपुर के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रघुवंश केरूगंज चौराहा के पास खाने की पत्तल और चाट के ढोने बनाकर बेचते थे। परिवार वालों के मुताबिक रघुवंश की शादी नहीं हुई थी। रघुवंश दिमाग से कमजोर थे। वह अक्सर बगैर बताए घर से निकल जाया करते थे। शनिवार की शाम करीब छह बजे रघुवंश घर से निकल गए थे। जब काफी देर वह वापस नहीं आए तो परिवार वालों उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा। रविवार की सुबह मौजमपुर में शव मिलने की सूचना पर परिवार वाले वहां पहुंच गए, लेकिन तब तक पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्चरी में भिजवा दिया था। अस्पताल में पहुंचकर परिवार वालों ने शव की शिनाख्त रघुवंश के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रघुवंश की मौत कमर की हड्डी टूटने से हुई है।