{"_id":"57a2308e4f1c1b675d2ba31f","slug":"ongoing-unlicensed-fertilizer-factory-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस चल रही खाद फैक्ट्री सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना लाइसेंस चल रही खाद फैक्ट्री सील
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर के खाद बिक्री वाले दुकानों व संबंधित प्रतिष्ठानों पर बुधवार को शासन के निर्देश पर औचक निरीक्षण और छापेमारी का अभियान चला। कुल 40 प्रतिष्ठानों पर छापे पड़े और बिक रहे खादों की गुणवत्ता खराब दिखने पर 24 नमूने भरे गए। डीएम पुष्पा सिंह की ओर से इन सीलबंद नमूनों को केंद्रीय लैब में जांच के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जिला कृषि अधिकारी एसपी सिंह और एसडीएम सदर विजय शंकर दूबे ने मंडी गेट स्थित न्यू सूरजा बायो फर्टिलाइजर फैक्ट्री पर छापा मारा तो उसके बाद फैक्ट्री चलाने का कोई विधिक लाइसेंस नहीं मिलने पर उसे सील कर दिया गया।
फैक्ट्री मालिक अनुज कुमार गुप्ता को 26 तक फैक्ट्री संचालन संबंधी सभी अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया। इस दौरान सील हुए फैक्ट्री में मौजूद स्टाक के गायब होने या अवैध रूप से फैक्ट्री के चलाने की कोशिश होने पर धारा 3/7 के तहत केस दर्ज कार्रवाई किए जाने की नोटिस थमा दी गई। साथ ही मंडी गेट पर किसानों को बिना रसीद काटे ही खाद बेच रहे दो दुकानों (न्यू ओम खाद भंडार और रवि खाद भंडार) के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। इस टीम ने कुल 16 जगहों पर निरीक्षण कर 12 नमूने भरे। उप कृषि निदेशक दर्शन सिंह राजपूत ने एसडीएम तिलहर के साथ 12 दुकानों का निरीक्षण किया और चार नमूने भरे। एसडीएईओ ने एसडीएम पुवायां के साथ 12 दुकानों का निरीक्षण कर आठ नमूने भरे। जलालाबाद क्षेत्र में अपरिहार्य कारणों से निरीक्षण कार्रवाई नहीं हो पाई।
ज्यादा दाम पर खाद बिकें तो सूचना दें
शाहजहांपुर। जिला कृषि अधिकारी एसपी सिंह ने बुधवार को जिले भर के किसानों से अपील की है कि वे घटी हुई दरों पर ही खाद खरीदें। नीम कोट यूरिया प्रति बोरी 320 रुपये और डीएपी 1106 रुपये की दर निर्धारित है। इससे अधिक कीमत मांगे जाने पर तत्काल किसान जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 7535004064 पर सूचना दें। अधिकारी यथाशीघ्र मौके पर पहुंचकर तय दर पर ही संबंधित प्रतिष्ठान से किसानों को खाद वितरित कराएंगे।