फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   One guard made two reports on

वन रक्षक ने दो पर कराई रिपोर्ट दर्ज

Tue, 12 Jan 2016 11:53 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Tue, 12 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
 बिना परमिट आम, शीशम, नीम के पेड़ काटे जाने के मामले में खुटार के वनरक्षक कामता प्रसाद ने बाग स्वामी गांव कुइयां निवासी राधेश्याम और ठेकेदार पूरनपुर निवासी गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि रविवार की रात लकड़ी माफिया ने गांव कुइयां में बिना परमिट के आम, शीशम, नीम आदि के तीन दर्जन हरे पेड़ काट डाले थे। रात में ही लकड़ी ले जाने की जल्दी करने के दौरान ट्रैक्टर चालक ने गांव में बिजली के तीन पोल तोड़ डाले। लोग मकानों से बाहर निकले तब तक चालक लकड़ी लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला था। बिजली का एक पोल रामवती के छप्पर के ऊपर गिर पड़ा, उसके परिवार के सभी सदस्य छप्पर के नीचे सो रहे थे। इससे वह लोग बाल-बाल बच गए थे। लोगों ने बताया कि बाग में आम के 30, शीशम के चार, नीम और शीशम का एक-एक पेड़ काटा गया है। घटना से गांव के लोगों में आक्रोश पनप गया और सोमवार को उन्होंने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कहते हुए लोगों को समझाकर घर भेज दिया था। मामला मंगलवार को अखबार की सुर्खियां बना तो वनकर्मियों की नींद टूटी। मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर वन अधिनियम की धारा 4/10 और 3/28 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed