{"_id":"56eaf8924f1c1b50248b48de","slug":"older-woman-s-body-was-found-hanging-from-a-tree-in-the-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ महिला का शव
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ महिला का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव चिनौर निवासी चंदा शाह की पत्नी 50 वर्षीय फिरोजी का शव बृहस्पतिवार की दोपहर गांव के बाहर जंगल में बबूल के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव चिनौर निवासी चंदा शाह ई-रिक्शा चलाते हैं। वह सुबह रिक्शा चलाने के लिए घर से निकल गए। दिन में 11 बजे उनकी पत्नी फिरोजी अपने बेटे हारून की पत्नी शकीना से यह कहकर घर से निकली की वह गांव में जा रही हैं। दोपहर करीब दो बजे फिरोजी का शव गांव के बाहर जंगल में लगे बबूल के पेड़ से लटकते हुए ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना उनके परिवार वालों को दी। फिरोजी ने रस्सी से फांसी लगाई थी। मृतका के पैर जमीन को छू रहे थे और दुपट्टा पेड़ की डाल पर रखा हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे हारून के मुताबिक उसकी मां बेचैनी की बीमारी से परेशान रहती थी। वह अक्सर घर से उठकर चल देती थीं। उन्हें गांव में तलाश करना पड़ता था। उनका काफी सालों से निजी चिकित्सकों के पास इलाज चल रहा था। हारून के अलावा उसका बड़ा भाई मोबीन, उससे छोटा आमीन है। दो बहनें कबरूना और राजवानो हैं। सभी की शादी हो चुकी है। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन