फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Old woman died due to cold in Jalalabad

जलालाबाद में वृद्धा की ठंड लगने से मौत

Sun, 27 Dec 2015 11:38 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Sun, 27 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Old woman died due to cold in Jalalabad
कस्बे के मोहल्ला प्रेमनगर स्थित मकान में अकेली रह रही एक गरीब वृद्धा की शुक्रवार रात ठंड लगने से मौत हो गई। शनिवार को जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों ने यह जानकारी मृतका के बेटों को दी। उक्त मामले की जांच में प्रशासन ने मृतका को बेहद गरीब होना तो माना है, लेकिन उसकी मौत को स्वाभाविक बताया गया है।
विज्ञापन

करीब 75 साल की भगवान देवी नाम की उक्त विधवा के दो बेटों में रमेश दिल्ली और दूसरा लल्ला आगरा में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार को भरण पोषण करता है, जबकि वृद्धा घर में अकेली रहती है। मोहल्ले वालों के अनुसार आर्थिक तंगी के चलते वे लोग ही उसे खाना आदि दे देते थे। उक्त महिला को किसी पेंशन आदि योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा था। ठंड के अनुरूप उसके घर में गर्म कपड़े आदि भी नहीं थे। उधर, लगातार दो दिन नजर न आने पर जब मोहल्ले वालों ने मकान के अंदर जाकर देखा तो वृद्धा मर चुकी थी और वह पुराना कंबल ओढ़े हुए थी। लोगों ने तुरंत ही इस बात की जानकारी उसके बेटों को दी। मोहल्ले वालों को अनुमान है कि ठंड के चलते वृद्धा की शुक्रवार को रात में किसी समय मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम वंदना त्रिवेदी के निर्देश पर जांच करने पहुंचे कानूनगो राकेश गुप्ता ने बताया कि महिला की माली हालत जरूर अच्छी नहीं थी, लेकिन उसकी मौत ठंड लगने से नहीं हुई। वह बीते कई दिनों से बीमार थी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। हांलाकि मोहल्ले के लोग उसके बीमार होने की बात नहीं कह रहे। रविवार दोपहर को कोला स्थित बहगुल नदी किनारे मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर पंचायत ने
लगवाए अलाव
अल्हांगज। नगर पंचायत प्रशासन ने कस्बे में तिराहे और चौराहों पर अलाव लगवा दिए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रेश गुप्ता ने बताया नगर के प्रत्येक तिराहे और चौराहे, बस स्टेशन तथा मुख्य बाजार में अलाव लगवाकर ठंड से परेशान लोगों को राहत दिलाई गई। इसके लिए पर्याप्त ईंधन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed