{"_id":"1a144a64373fa94e73f4d4a22d37e6f9","slug":"oil-on-game-gang-war-raging-in-the-two-groups-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल के खेल को लेकर दो गुटों में छिड़ी गैंगवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेल के खेल को लेकर दो गुटों में छिड़ी गैंगवार
तिलहर (शाहजहांपुर)
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल के काले कारोबार को लेकर नगर के दो गुटों में चल रही तनातनी को लेकर बुधवार को देर रात चौपहिया वाहन में सवार आधा दर्जन सशस्त्र और दो बाइक पर सवार युवकों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई। नगर में गैंगवार के चलते किसी बड़ी घटना की आशंका बढ़ गई है। दोनों गुट एक दूसरे पर उनका तेल पकड़वाने का आरोप लगाकर जान के दुश्मन बने हुए हैं।
बता दें कि नगर में केरोसिन ऑयल से नकली डीजल बनाने का धंधा चरम पर है। मोहल्ला दातागंज, निजामगंज, बिरियागंज, पोटरगंज तथा नगर के पूर्वी क्षेत्र के कुछ मोहल्ले इसका प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। बीते दिनों कोतवाल रुम सिंह यादव ने तेल माफियाओं के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाकर हजारों लीटर केरोसिन आयल बरामद किया था। इस दौरान पुलिस गिरफ्त में आए कच्चा कटरा मोहल्ला निवासी एक आरोपी ने दातागंज के एक तेल कारोबारी को धंधे का मास्टर माइंड बताते हुए खुद को उसका नौकर बताया था। दूसरे दिन फिर पुलिस ने निजामगंज में छापा मारकर दुबारा उसका हजारों लीटर केरोसिन आयल बरामद किया था, लेकिन वह छापा पड़ने से पहले ही फरार हो गया था। इससे बौखलाकर तेल का कारोबार करने वाले दो पक्ष आमने-सामने आ गए और एक दूसरे को धमकाना शुरु कर दिया तथा पुलिस के सामने अपना मुंह खोलने पर देख लेने की धमकी दी।
बुधवार को लगभग साढ़े दस बजे मोहल्ला निजामगंज में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए जब दो गुट सामने आ भिड़े तो घटनास्थल पर भगदड़ मच गई और देखते ही देखते बाइक पर सवार युवकों व एक चौपहिया वाहन में सवार लोगों के बीच फायरिंग होने लगी। लगभग 10 मिनट तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस के आने की सूचना मिलने पर दोनों पक्ष घटनास्थल से दफा हो गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि लगभग दस मिनट तक हुई फायरिंग में एक बाइक सवार के घायल होने की भी चर्चा है। इससे पूर्व भी इसी स्थान पर तेल का कारोबार करने वाले दो गुटों के बीच मार्च 2013 में तथा गौटिया में नवंबर 2014 में भी इन लोगों के बीच फायरिंग हो चुकी है। तेल के अवैध कारोबारियों के बीच छिड़े गैंगवार से स्थानीय नागरिकों में दहशत व्याप्त है।
फायरिंग जैसी कोई घटना मेरे संज्ञान में नहीं है। छोटी से छोटी घटना या मारपीट होने पर भी लोग सीधे मुझे जानकारी देते हैं। इसलिए इस प्रकार की घटना मात्र अफवाह ही हो सकती है।
-रूम सिंह यादव, कोतवाल