फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Offenders will campaign to clamp down on

अपराधियों पर शिकंजा कसने को चलेगा अभियान

Tue, 28 Apr 2015 11:20 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 28 Apr 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाने का खाका तैयार किया है। अभियान का मकसद है कि अपराधों पर नियंत्रण किया जा सके।
विज्ञापन

पुलिस विभाग ने सप्ताह में दिन तय कर लिए हैं कि किस दिन कौन सा अभियान चलाया जाएगा। इसमें एक दिन वांछित अपराधियों और वारंटियों को पकड़ा जाएगा, दूसरे दिन कच्ची शराब के बनाने और बेचने वालों को खिलाफ, तीसरे दिन दो पहिया वाहनों की चेकिंग, पेट्रोल पंप और बैंकों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, तीसरे दिन होटल, ढाबों, सराय, अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों की चेकिंग, चौथे दिन हिस्ट्रीशीटर की चेकिंग की जाएगी। एसपी के निर्देशन में बनाई गई कार्य योजना की जानकारी सभी थानों को दे दी गई। सभी थानों क्षेत्रों में एक ही समय पर अभियान की शुरूआत की जाएगी। अभियान की गतिविधियों बारे में एसपी जानकारी लेते रहेंगे।  


एसपी के निर्देश पर अपराधों पर अकुंश लगाने की चेकिंग अभियान चलाने की कार्य योजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत रोजाना कोई न कोई अभियान चलाया जाएगा।
- राजेश कुमार , एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed