{"_id":"7ba2b74dffbd3b9fc365d1b65b926c5a","slug":"obstacle-to-the-tops-of-old-deceived-by-swindle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाधा दूर करने का झांसा देकर वृद्धा के टॉप्स ठगे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाधा दूर करने का झांसा देकर वृद्धा के टॉप्स ठगे
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद हद्दफ में रविवार की दोपहर घर से बर्फ लेने निकली 65 वर्षीय शकुंतला देवी को दो ठगों ने घर की बाधा दूर करने का झांसा देकर सोने के टॉप्स उतरवा लिए। उनके बदले बदमाशों ने कागज की पुड़िया थमा दी। ठगों ने कहा कि पुड़िया घर जाकर खोलना, इससे तुम्हारे परिवार की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। घर में पुड़िया खोली तो उसमें दो छोटे-छोटे पत्थर निकले। उन्हें देखकर ठगी का एहसास हुआ। परिवार के लोगों ने ठगों को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
मोहल्ला महमंद हद्दफ में रहने वाले छोटे लाल घोड़े की काठी बनाने का काम करते हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी पत्नी शकुंतला चौकी हद्दफ के पास से बर्फ लेने गई थीं। रास्ते में उन्हें एक युवक मिला और शिव मंदिर का पता पूछने लगा। उन्होंने उसे मंदिर का रास्ता बता दिया। वह युवक बातों में फंसा वृद्धा को कुछ दूर ले गया। इसी बीच उसका दूसरा साथी आ गया। दोनों वृद्धा को सूनसान धोबियों वाली गली के पास ले गए। उसमें से एक युवक ने शकुंतला से कहा कि तुम्हारे परिवार में कोई परेशानी है, पहले तो उन्होंने मना कर दिया, लेकिन बाद में उनकी बातों में आकर अपनी परेशानी गिनाने लगीं। इस पर एक ठग ने परेशानी दूर करने के लिए उनसे किसी चीज की मांग की, लेकिन शकुंतला ने अपने पास कोई भी चीज होने से इनकार किया। इस बीच ठग ने उनके कानों के टॉप्स देखकर कहा कि वह उन्हें उतारकर कागज की पुड़िया में रख दें। वह तंत्रमंत्र और गंगा जल से पवित्र करके उनके घर की सारी परेशानी दूर कर देगा। वृद्धा ठग के झांसे में आ गई और अपने कानों से दोनों सोने के टॉप्स उतारकर कागज की पुड़िया में रखकर दे दिए। ठग ने कुछ मंत्र पढ़कर कागज की पुड़िया शकुंतला के हाथों में पकड़ा दी और कहा कि पीछे मुड़कर नहीं देखना और पुड़िया को घर जाकर खोलना। तुम्हारे परिवार की सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। हाथों में कागज की पुड़िया लेकर घर पहुंची शकुंतला की बहू ने जब उन्हें खोलकर देखा तो उसमें छोटे-छोटे दो पत्थर निकले। शकुंतला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार वालों को बताई। सभी ने घर से निकलकर ठगों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। शकुंतला के मुताबिक एक युवक ने काली पैंट और सफेद शर्ट और दूसरे से बैगनी कुर्ता और पैजामा पहन रखा था। दोनों की उम्र 30 से 35 के बीच की होगी। शकुंतला के पति छोटेलाल ने कहा कि चीज तो चली गई अब पुलिस के पचड़े में पड़ने से वापस नहीं आ जाएगी।