फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nilgai in killing Nominated the prison

नीलगाय को मारने में नामजद एक को जेल

Tue, 17 Mar 2015 12:32 AM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Tue, 17 Mar 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
रविवार को नीलगाय की हत्या करने में नामजद एक आरोपी को खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव खजुरिया निवासी तांगा चालक कासिम को सोमवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को गांव खजुरिया के वसीम, मुसब्बिर, गुफरान, नौरख, फरमोद आदि ने पुवायां के गांव बहादुरापुर बुजर्ग के पास नीलगाय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद नीलगाय का सिर काटकर कासिम के तांगे पर लाद कर ले जाते समय बहादुरपुर बुजुर्ग के लोगों ने तांगे को रोककर पुलिस को सूचना दी थी। तांगा रोके जाने पर शिकार करने वालों ने गांव में खबर कर दी तो खजुरिया से तमाम लोग असलहे लेकर मौके पर आ गए थे, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर भाग निकले।

सीओ उमेश शर्मा, कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने मामले में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। बाद में इस मामले में तांगा चालक सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कासिम को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को आरोपी पक्ष के तमाम लोग शिकार के मामले में बचने को नेताओं से पैरवी कराने को भागदौड़ करते रहे, लेकिन पुलिस ने किसी की भी नहीं सुनी। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed