फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Newspaper seller's home to steal millions

समाचार पत्र विक्रेता के घर लाखों की चोरी

Mon, 20 Feb 2017 11:36 PM IST
श्ााहजहांपुर ब्ययूराो
श्ााहजहांपुर ब्ययूराो Updated Mon, 20 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा में चोरों ने सोमवार तड़के साढ़े चार बजे समाचार पत्र विक्रेता के घर से नकदी सहित लाखों की कीमत के जेवर चोरी कर लिए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन

मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी नवल किशोर ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मधु बेटे उत्कर्ष और बेटी ऋद्धि के साथ तिलहर गईं थीं। सोमवार तड़के सवा चार बजे वह अखबार लेने के लिए रेलवे स्टेशन चला गया। इसी बीच मकान के पीछे की दीवार के सहारे चोर छत पर चढ़ आए और लोहे के जाल को तोड़कर आंगन में उतर गए। चोरों ने कमरे के ताले तोड़कर बक्सा और अलमारी से 35 हजार की नकदी, आठ सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, कंठी, चेन, कुंडल, नाक का फूल, चार जोड़ी बिछिया, पांच जोड़ी पायल, दो चांदी के सिक्के आदि चोरी कर लिए। जब वह अखबार बेचकर घर पहुंचा तब उसे चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि उसके मकान के पीछे खेत हैं। मामले की तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed