{"_id":"59b29d3a4f1c1bf57f8b51bc","slug":"newly-wedded-found-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर झूलता मिला युवती का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर झूलता मिला युवती का शव
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Fri, 08 Sep 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती का शव घर में फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने दामाद सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया।
पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव सिमरिया तालुके महाराजपुर निवासी छेदालाल ने बताया कि उसने अप्रैल 2014 में अपनी पुत्री 23 वर्षीय सुमित्रा देवी की शादी गांव सिंघापुर पनई के छोटेलाल से की थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था। पुत्री की ससुराल के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे लोग शादी के कुछ दिन बाद ही बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। उसके असमर्थता जताने पर सुमित्रा का उत्पीड़न किया जाने लगा। जानकारी पाकर उसने पंच फैसला भी कराया, लेकिन पुत्री का उत्पीड़न जारी रहा।
आरोप है बृहस्पतिवार की रात पुत्री की ससुरालवालों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। उधर, छाटेलाल का कहना है कि पत्नी ने आत्महत्या की है। रात में जागने पर उसे शव फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। छेदालाल की तहरीर पर सुमित्रा के पति छोटेलाल, ससुर नन्हे लाल, सास नत्था देवी और ननद मीरा देवी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नन्हे लाल और नत्था देवी को पुलिस ने पकड़ लिया है।