{"_id":"57c58dfa4f1c1bc6162cafd8","slug":"nepali-watchman-disappeared-police-suspected-deepens","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली चौकीदार गायब, पुलिस का शक गहराया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाली चौकीदार गायब, पुलिस का शक गहराया
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र में बहादुरगंज बाजार में तंबाकू कारोबारी की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दुकान में काम करने वाले नौकरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना के दिन बाजार में चौकीदारी करने वाला नेपाली गायब है। नेपाली चौकीदार के गायब होने से पुलिस का शक उस पर गहरा गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। शहर की रामनगर कॉलोनी में रहने वाले चंद्र मोहन अरोरा की बहादुरगंज में भोला जर्दा स्टोर के नाम से दुकान है। शुक्रवार की रात चोरों ने उनकी दुकान के जीने लगे शटर का ताला तोड़कर लाखों की नगदी चोरी कर ली थी। मंगलवार की रात पुलिस ने चोरी का सुराग लगाने के लिए दुकान में काम करने वाले तीन-चार नौकरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन उनसे कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। चंद्रमोहन से पुलिस को बताया कि घटना से चार पांच दिन पहले ही बाजार के दुकानदारों ने एक नेपाली चौकीदार को बाजार की रखवाली के लिए रखा था। नेपाली उनकी दुकान पर आया था। उसकी आईडी देखी तो पता लगा कि वह नेपाल का रहने वाला है। शुक्रवार की रात में चूना वाले फाटक के ताला टूटा था। चंद्रमोहन की मुताबिक शुक्रवार ही उनकी दुकान में चोरी हुई थी। चोर चूना वाला फाटक का ताला तोड़ने के बाद जीने उसकी दुकान की छत पर चढ़े थे। चोरों ने छत पर लगे लोहे का जाल तोड़ा उसके बाद जीने के शटर को तोड़कर दुकान में घुसे थे। पुलिस नेपाली चौकीदार की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन