फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Neighbor charged with rape and death by poison

पड़ोसी पर रेप और जहर देकर मारने का आरोप

Mon, 20 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 20 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को थाना रोजा क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी की जहर खाने से मौत होने के मामले में मृतका के परिवारीजनों ने पड़ोसी युवक पर रेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। पड़ोसी के खिलाफ तहरीर भी थाने में दे दी है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का परिवार वालों को सौंप दिया है। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी से शादी करने का झांसा देकर पड़ोसी युवक ने संबंध बना लिए थे। शनिवार को वह पत्नी के साथ घर के बाहर गए थे। इसी दौरान उनकी बेटी ने पड़ोसी घर जाकर शादी करने का दबाव बनाया। इस पर पड़ोसी युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर उनकी बेटी जिद करने लगी। मामला बिगड़ता देख उनकी बेटी को पड़ोसी युवक ने जबरन जहर खिला दिया। किशोरी किसी तरह किशोरी अपने घर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर एनडी पाठक के मुताबिक मामला संदिग्ध है। किशोरी के परिवार वालों ने उसे लड़के के साथ देख लिया था। इस पर उसके पिता ने किशोरी की डांट लगा दी, जिससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर धारा 376, 302, 328 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed