{"_id":"d94c0c13c73b1dee18b4890122318ef5","slug":"murder-hindi-news-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोबर डालने के विवाद में किशोर को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोबर डालने के विवाद में किशोर को गोली मारी
मदनापुर।
Updated Sun, 18 Jan 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव ढकुरी खुर्द में शनिवार को गोबर डालने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने 14 वर्षीय किशोर ज्ञानू को गोली मार दी। हालत गंभीर होने पर घायल को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव में रहने वाले अमर पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा ज्ञानू सुबह घर के सामने खाली पड़ी जमीन में गोबर डालने गया था, तभी गांव के बिजेंद्र सिंह और अटलपाल ने गोबर डालने की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बिजेंद्र ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली ज्ञानू के पेट में लगी। दोनों हमलावर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घायल ज्ञानू को पीएचसी लाया गया, हालत गंभीर होने पर उसे बरेली में रेफर कर दिया गया। वहां एक निजी अस्पताल में ज्ञानू की हालत में सुधार है। पुलिस ने बिजेंद्र और अटल के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम ने कई जगह दबिशें दी, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा।