फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mistletoe robbery in two houses in the area

बंडा क्षेत्र में दो घरों में डाका

Mon, 13 Jul 2015 08:53 PM IST
बंडा।
बंडा। Updated Mon, 13 Jul 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
Mistletoe robbery in two houses in the area
बंडा के गांव कुंवरपुर रत्ती और आलमपुर में दस सशस्त्र डकैतों ने दो घरों में परिवार के लोगों को बंधक बनाकर 12 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूट ली। डकैती की घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। पुलिस ने फूलचंद्र की ओर से घटना को मिनमाइज करते हुए सशस्त्र लोगों के खिलाफ चोरी की घटना में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ितों ने बदमाशों की संख्या 10 के आसपास बताई है।
विज्ञापन

रविवार रात में लगभग 11 बजे डकैत सबसे पहले गांव कुंवरपुर रत्ती पहुंचे। यहां उन्होंने अवतार सिंह के घर में घुसने का प्रयास किया। आहट पाकर अवतार सिंह ने शोर मचाया तो उन्होंने फायरिंग कर दी और भाग निकले। इसके बाद रात 11.30 बजे बदमाश इसी गांव के दूसरे छोर पर बेवा महेश्वरी देवी के घर पहुंचे। आहट पाकर महिला ने टोका तो बदमाश भैंस तलाश करने की बात कहते हुए उसके पास पहुंचे और तमंचा तानकर शोर नहीं मचाने की हिदायत दी। बदमाशों ने महिला से घर का दरवाजा खुलवाया और महेश्वरी देवी सहित उसके पुत्र आकाश, पुत्रवधू सरोज को बांधकर डाल दिया और घर में रखी सेफ, बक्से आदि के ताले तोड़कर तीन हजार रुपये, दो जोड़ी झाले, मंगलसूत्र, कमर बिछुआ, मांगबेदा, सोने की अंगूठी सहित तीन लाख रुपये का सामान लूट ले गए।  
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश थोड़ी दूर स्थित गांव आलमपुर की सीमा में खुटार रोड के किनारे रह रहे गांव मोहद्दीनपुर की पंजाब सिंध बैंक शाखा में कैशियर फूलचंद्र के घर दीवार फांदकर घुस गए। बदमाशों ने फूलचंद्र, उसके पुत्र नगेंद्र, सुरेंद्र और दोनों पुत्रवधुओं, पौत्र सौरभ को बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने सेफ और बक्सों का ताला तोड़कर तीन किलो चांदी के जेवर, सोने के तीन हार, 10 झुमकी, सोने की सात लर, अंगूठी, झाले, मांगबेंदा और 38 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और फूलचंद्र के परिवार को कमरे से बाहर निकाला। डकैतों की तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक डकैत बांधे था ढाठा
बंडा। दोनों जगह डकैती की घटना को अंजाम देने वाला गिरोह एक ही है। पीड़ितों के अनुसार गिरोह में लगभग 10 सदस्य थे। एक डकैत ढाठा बांधे था और शेष के चेहरे खुले हुए थे। डकैत कच्छा बनियान पहने थे और सभी की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच थी। डकैती की दो घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत है।  

पुलिस कुंवरपुर तो बदमाश आलमपुर
बंडा। डकैती की घटना के बाद कुंवरपुर रत्ती की महेश्वरी देवी के पुत्र आकाश ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस कुंवरपुर रत्ती पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन तब तक डकैत आलमपुर आ चुके थे। पुलिस कुंवरपुर रत्ती में उनकी तलाश करती रही और डकैत आलमपुर में बैंक कैशियर के घर डाके की घटना का अंजाम देते रहे।

तेजाब की बोतल लिए थे डकैत
बंडा। डकैतों के पास असलहों के अलावा तेजाब की बोतल भी थी। कुंवरपुर और आलमपुर में डकैतों ने महिलाओं को धमकी दी कि यदि शोर मचाने का प्रयास किया तो तेजाब डालकर जला दिया जाएगा। छोटे बच्चों पर भी तेजाब डालने की धमकी से महिलाएं सहम गईं, जिससे डकैत घटना को अंजाम देकर आराम से खिसक लिए।

डकैतों की दहशत में बीमार हुआ सौरभ
बंडा। बैंक कैशियर फूलचंद्र का पौत्र सौरभ डकैतों के जाने के बाद से दहशत में है। वह बेहद डरा हुआ है और चारपाई से नहीं उठ रहा है। उसका निजी डॉक्टर से इलाज चल रहा है। परिवार के लोगों ने बताया कि डकैतों ने परिवार के लोगों के साथ सौरभ को भी जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे में बंद कर दिया था। तब से उसकी हालत बिगड़ गई है।


तहरीर के आधार पर लिखी रिपोर्ट
बैंक कैशियर गांव आलमपुर निवासी फूलचंद्र की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सशस्त्र बदमाशों के चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव कुंवरपुर रत्ती की चोरी भी इसी के साथ जोड़ दी जाएगी।
- राजीव मिश्रा, एसओ बंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed