{"_id":"57cec9654f1c1b7f2f3180a2","slug":"millions-on-the-pretext-of-sending-hajj-billion-swindle-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज को अरब भेजने के बहाने लाखों की रकम ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हज को अरब भेजने के बहाने लाखों की रकम ठगी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
अरब भेजने के बहाने लाखों की रकम ठगी
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज पर जाने वाले यात्रियों की सेवा-सहायता के लिए भारत सरकार द्वारा वालंटियर्स भेजे जाने की योजना की आड़ में स्थानीय लोगों को अरब भेजने का झांसा देकर उनसे लाखों की धनराशि हड़पने की सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत की गई है। चार माह बीतने पर भी रकम लेने वालों से संतोेषजनक उत्तर नहीं मिलने पर लोगों को अपने साथ ठगी होेने का अहसास हुआ। रकम गंवाने वालों ने सिटी मजिस्ट्रेट को पूरी बात बताई और उन्हें डीएम के नाम ज्ञापन देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार की।
ठगों के जाल में फंसे लोगों में शहर के मोहल्ला तिलहरजई निवासी शान मोहम्मद व कलीम खां, खलीलगर्वी के इलियास अहमद व शबाब, अलीजई के सैफ व मो. आमिर, सिंजई के सलीम, शाहनवाज आलम, जावेद अख्तर, सैय्यद अफजल, खुर्रम, मो. फैजान व अमीर हुसैन, बंगश के रेहान, अजीम, शमसेर आदि शामिल हैं। इन सभी ने सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे से भेंट करके अपने साथ हुई धोखाधड़ी का दुखड़ा रोया।
ज्ञापन में पीड़ितों ने कहा है कि हज पर जाने वालों की सेवा और मदद के लिए कुछ अन्य व्यक्तियों को अरब भेजने के नाम पर शहर के मोहल्ला लोधीपुुर में सेकेंड हैंड सामान की बिक्री करने वाले एक व्यक्ति ने दिल्ली के एक व्यक्ति से संपर्क कराया और उसके मेडिकल सेंटर पर स्वास्थ्य जांच के लिए प्रति व्यक्ति 8500 रुपये जमा कराए। बाद में दिल्ली और मुंबई मे रहने वाले कुछ अन्य लोगों से टेलीफोन पर बात कराकर प्रति व्यक्ति 1.20 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
पीड़ितों के अनुसार रकम जमा करे चार माह बीत जाने पर भी अरब भेजने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इस पर लोधीपुर के कारोबाररी से संपर्क किया, लेकिन अब वह कोई सही बात नहीं कर रहा। रकम हड़पने वाले लोग हीला-हवाली करते हुए तरह-तररह की बहानेबाजी कर रहे हैं। इन लोगों से हुुई बातचीत से पूरा गैंग संदेह के दायरे में आ चुका है। पीड़ितों ने कहा कि ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए, अन्यथा देशा के अन्य राज्यों में भी लोग इस गिरोह के शिकार बन सकते हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने पीड़ितों को इस प्रकरण की पुलिस स्तर से जांच कराने का भरोसा दिया है।