{"_id":"588e2e714f1c1b303de805f8","slug":"millions-of-cash-stolen-from-a-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनौर में एक घर से नगदी सहित लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिनौर में एक घर से नगदी सहित लाखों की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव चिनौर में शनिवार रात एक मकान का ताला तोड़कर चोर तीन परिवारों की नगदी सहित लाखों का जेवर बटोर ले गए। सूचना मिलने पर डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम के साथ सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। गांव चिनौर में गायत्री विद्या पीठ स्कूल के पास बंडा निवासी श्रीकृष्ण वर्मा का मकान है। इसमें थाना निगोही के गांव ढकिया तिवारी में टीचर पिंकी देवी अपने पति मनोज कुमार के साथ एक कमरे में किराए पर रहती हैं। दूसरे कमरे में एक दवा कंपनी में एमआर अमित गोस्वामी परिवार के साथ रहते हैं। छत पर बने कमरे में श्रीकृष्ण वर्मा के दामाद शिव कुमार रहते हैं। शिवकुमार की निगोही के गिरगिचा गांव में बीज भंडार की दुकान है। रविवार को छुट्टी होने की वजह से शिवकुमार की पत्नी-बच्चे शनिवार को बंडा चले गए। पिंकी का मायका ढकिया तिवारी में ही है, इसलिए पिंकी भी छुट्टी की वजह सेे मायके में रुक गईं। उनकेे पति मनोज भी ढकिया तिवारी चले गए। एमआर अमित गोस्वामी भी अपने गांव चले गए। अकेले होने की वजह से शिव कुमार भी मकान ताला डालकर मोहल्ला गदियाना में दोस्त के घर जाकर सो गए। रात में किसी समय चोर मेन गेट का ताला तोड़कर मकान के अंदर घुस गए। फिर सभी कमरों के ताले तोड़कर अलमारी, बक्सों तीनों परिवार के यहां से 40 हजार की नकदी सहित लाखोें के जेवर बटोर ले गए। रविवार सुबह जब शिवकुमार अपने मकान पर पहुंचे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने किराएदारों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। शाम लगभग चार बजे पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली। खोजी कुतिया लूसी मकान के पास चक्कर लगाकर पुवायां रोड पर बैठ गई। लिहाजा उससे चोरों का कोई क्लू नहीं मिल सका। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए।
सारा जेवर खंगाल ले गए चोर
शिवकुमार के कमरे से चोर चार अंगूठी, दो सोने की चेन, तीन जोड़ी चांदी के कड़ा, एक सोनेे का पैंडिल, 20 हजार की नकदी, पिंकी के कमरे से दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, 10 हजार की नकदी, अमित गोस्वामी के कमरे से दस हजार की नकदी, एक जोड़ी झुमकी दो जोड़ी पायल, एक सोने का पैंडिल चोरी कर ले गए।
पुलिस लाइन में फालोअर के घर को भी बनाया निशाना
चोरों ने पुलिस लाइन में रह रहे एसपी केबी सिंह के फालोअर के आवास को भी नहीं बख्शा। पुलिस लाइन स्थित गैस गोदाम के पीछे फालोअर दुर्गादत्त पांडेय का मकान है। शनिवार रात फलोअर आवास पर नहीं था। मेन गेट पर ताला पड़ा था। चोरों ने ताला तोड़कर यहां से नकदी समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस लाइन में चोर एक माह पहले उपनिरीक्षक प्रभुकांत के सरकारी आवास से भी नकदी सहित लाखों का माल चोरी कर चुके हैं। पुलिस अभी तक इस वारदात का खुलासा नहीं कर पाई थी कि फालोअर के आवास को भी चोरों ने निशाना बना लिया।
विज्ञापन
चिनौर में लगभग तीस-चालीस हजार क ी नगदी और जेवर चोरी गए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। फालोअर के यहां चोरी की तहरीर अभी नहीं आई है। कैंट चौकी इंचार्ज अनिल सिंह को फालोअर ने बताया कि बेटे के आने के बाद ही पता लगेगा कि कितना माल गया है। चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।- गजेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर, सदर बाजार कोतवाली