फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   members house theft

क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर  से दो लाख की संपत्ति चोरी

Wed, 10 Aug 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 10 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
members house theft
क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर  से दो लाख की संपत्ति चोरी
मंगलवार रात चोरों ने एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर से नगदी, जेवर सहित लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने पीड़ित को बिना रिपोर्ट लिखे ही टरका दिया। बंडा में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

गांव मोहद्दीनपुर निवासी बीडीसी सदस्य सोनू मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार रात वह पत्नी माना देवी और बच्चों के साथ घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर अंदर घुस आए और कमरे का दरवाजा तोड़कर बक्सा उठाकर ले गए। चोरों ने पड़ोस के मकान के पीछे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे चार हजार रुपये, सोने की छह अंगूठी, कुंडल, झुमकी, एक पेंडिल, पायजेवरी समेत करीब दो लाख रुपये के जेवर और नगदी चुरा ली। 
विज्ञापन

सुबह उठने पर चोरी का पता चल सका। शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए और तलाश करने पर खाली बक्सा पड़ोस के मकान के पीछे पड़ा मिला। इसके बाद वह थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। पुलिस की लापरवाही के चलते क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में असुरक्षा की भावना के साथ पुलिस के प्रति नाराजगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed