{"_id":"57ab71a64f1c1b2c45ee472b","slug":"members-house-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर से दो लाख की संपत्ति चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर से दो लाख की संपत्ति चोरी
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर से दो लाख की संपत्ति चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात चोरों ने एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर से नगदी, जेवर सहित लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने पीड़ित को बिना रिपोर्ट लिखे ही टरका दिया। बंडा में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी है।
गांव मोहद्दीनपुर निवासी बीडीसी सदस्य सोनू मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार रात वह पत्नी माना देवी और बच्चों के साथ घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर अंदर घुस आए और कमरे का दरवाजा तोड़कर बक्सा उठाकर ले गए। चोरों ने पड़ोस के मकान के पीछे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे चार हजार रुपये, सोने की छह अंगूठी, कुंडल, झुमकी, एक पेंडिल, पायजेवरी समेत करीब दो लाख रुपये के जेवर और नगदी चुरा ली।
सुबह उठने पर चोरी का पता चल सका। शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए और तलाश करने पर खाली बक्सा पड़ोस के मकान के पीछे पड़ा मिला। इसके बाद वह थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। पुलिस की लापरवाही के चलते क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में असुरक्षा की भावना के साथ पुलिस के प्रति नाराजगी है।