{"_id":"58a9d9974f1c1b1730d83c6d","slug":"married-srerah-get-blown-chains-shoplifter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह विवाहिता की चेन ले उड़ा उचक्का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह विवाहिता की चेन ले उड़ा उचक्का
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह से घर जा रही विवाहिता से चेन स्नेचर ने झपट्टा मार कर सोने की चैन लूट ली है। थाना क्षेत्र के मोहल्ला आदर्शनगर कालोनी निवासी रेशमा गुप्ता शनिवार की रात कस्बे में ही अपने भतीजे सुमित गुप्ता के यहां आई थी । रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे रेशमा अपने घर जा रही थी गली संख्या 17 के पास पहुंचते ही पीछा कर रहे एक युवक ने पीछे से झपट्टा मार कर सोने की चैन लूट ले गया। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के कई लोगों ने युवक का पीछा किया, लेकिन गलियों से वह भाग निकलने में सफल हो गया। इस मामले में एसएसआई सतीश बाजपेयी ने बताया कि किसी पीड़ित ने लूट की कोई तहरीर नहीं दी है फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन