फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married dowry demands were not killed

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या

Thu, 16 Feb 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव निवारी में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका के भाई ने उसके पति सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव ऊधौपारा निवासी हरिराम नेे बताया कि उन्होंने अपनी 23 वर्षीय बहन रूपवती की शादी तीन साल पहले थाना निगोही के गांव निवारी निवासी बाबूराम के बेटे अनूप के साथ की थी। आरोप है कि रूपवती के ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद वे दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। इसके लिए उन्होंने रूपवती को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। रूपवती के मायके वालों ने कई बारक उन्हें समझाया भी लेकिन वे रूपवती को प्रताड़ित करते रहे। हरिराम का कहना है कि मंगलवार देर शाम ससुराल वालों ने रूपवती की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति अनूप, ससुर बाबूराम और सास माया देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अवनीश यादव ने बताया कि मामले की दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed