{"_id":"96003bbda1ac707c440ec31fc119a35e","slug":"married-death-of-diwali-in-the-village-charged-with-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली गांव में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिवाली गांव में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव दिवाली में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने उसके पति पर दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के ममेरे भाई जितेंद्र सिंह की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार थानांतर्गत कटौल गांव निवासी शेर बहादुर ने बचपन से ही अपनी भांजी रश्मि सिंह को पालपोस कर बड़ा किया था। उसके मामा ने ही उसका विवाह दिवाली गांव निवासी विपिन सिंह के साथ करीब पांच साल पहले किया था। रश्मि का पांच साल का एक बेटा भी है। आरोप है कि रश्मि का पति बाइक की मांग को लेकर उसे मारता-पीटता था। सोमवार की रात भी विपिन और रश्मि के बीच झगड़ा हुआ था, विपिन उसे बुरी तरह प्रताड़ित करके पिटाई करता था। सोमवार की रात रश्मि की मौत हो गई। उसके भाई ने विपिन पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रश्मि के पति और उसके भाई रघुवीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत करके जांच शुरू कर दी है।