{"_id":"6aaaa55b97f23605b705da87","slug":"case-of-dowry-death-registered-against-nine-people-including-the-husband-following-a-married-womans-death-husband-arrested-meerut-news-c-73-1-smrt1029-108703-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विवाहिता की मौत में पति समेत नौ पर दहेज हत्या की रिपोर्ट, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विवाहिता की मौत में पति समेत नौ पर दहेज हत्या की रिपोर्ट, पति गिरफ्तार
विज्ञापन
नोट: हापुड़ के ध्यानार्थ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पांची गांव में फंदे से लटकी मिली थी सिमरन, अस्पताल में तोड़ा था दमसंवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा(मेरठ)। पांची गांव में विवाहिता सिमरन (21) की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी मां दीपा पत्नी गंगाराम निवासी असौड़ा, थाना हापुड़ देहात की तहरीर पर पति सागर, ससुर संतराम, सास ममता, देवर, ननद नेहा समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने पति सागर को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिकी में दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी सिमरन ने करीब डेढ़ वर्ष पहले पांची निवासी सागर से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों गांव में ही रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, सोमवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद सिमरन ने घर के दरवाजे के ऊपर बने वेंटिलेटर में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान सोमवार रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए सिमरन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष की मौजूदगी में सिमरन का अंतिम संस्कार गांव पांची में ही किया गया।
मृतका की मां दीपा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर सिमरन के साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जाता था। इसी को लेकर परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --