{"_id":"2f9e94912855728ef181eaaeee52b366","slug":"married-accused-of-killing-the-beat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 26 Sep 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्ले की विवाहिता की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर पति उनकी बेटी को पीटता था। इसी मांग को लेकर पति ने विवाहिता को इतना पीटा की उसको अस्पताल में दाखिल करना पड़ा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव चौड़ेरा निवासी ब्रजपाल ने दस साल पहले अपनी बेटी अनीता की शादी बंका घाट निवासी सर्वेश से की थी। सर्वेश आए दिन बाइक की मांग को लेकर उसकी पिटाई करता था। बुधवार को भी उसने अनीता की पिटाई कर दी। जिसकी सूचना अनीता ने अपने भाई राजकुमार को दी। राजकुमार बहन को देखने घर पहुंचा और बहनोई सुनील को समझाया। इसके बाद वह अपने घर चला आया। आरोप है राजकुमार के घर वापस लौटने के बाद सर्वेश ने अनीता की फिर से पिटाई कर दी। जिससे उसके पेट में चोट लग गई। शाम को अनीता की हालत बिगड़ गई। ससुराल वालों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर मायके वालों ने उसे बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की सुबह अनीता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनीता की मौत फेफड़े की बीमारी से होना बताई गई है।