{"_id":"5710fee14f1c1bef094a6abd","slug":"many-person-wounded-in-firing-for-agri-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहेली में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, गोली से कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुहेली में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, गोली से कई घायल
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर गन्ना बुवाई के दौरान हुई मामूली कहासुनी में लगभग एक दर्जन लोग लाठी डंडा, कांता और गोली से घायल हो गए। दोनों ओर से क्रास एफआईआर सिंधौली थाने में दर्ज करवाई गई है।
मामला थाना क्षेत्र के गांव सुहेली का है। गांव के लल्लूराम अपने खेत पर गन्ने की बुवाई कर रहा था। इस दौरान गांव के ही रक्षपाल से विवाद हो गया। बातचीत इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मामला मारपीट तक आ गया। इस दौरान पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और कांता गोली भी। इससे दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। मारपीट के दौरान एक पक्ष के द्वारा चलाई गई गोली से उसी पक्ष के 65 वर्षीय जगदीश सिंह घायल हो गए। उनके ही किसी साथी के द्वारा चलाई गोली उनके पांव में लगी। इस दौरान सिंधौली थाने में लल्लू सिंह पक्ष के ओमप्रकाश, सुधा, रानी, राजो, मीना, रामवती, मालती, शीला, विमला आदि घायल हुए हैं। इनकी ओर से अजय पाल ने मारपीट गाली गलौज जान से मारने की नीयत से फायर करने का मुकदमा सत्यपाल, धर्मेंद्र, महिपाल, जगदीश, हरिनंदन, रामचरन पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। दूसरे पक्ष के जगदीश ने संजीव, लल्लू, कुन्नू, सर्वेश, अजयपाल, रघुवीर, रामप्रकाश, ओमप्रकाश पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।