फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Manoj and Rekha will have DNA test

मनोज और रेखा का होगा डीएनए टेस्ट

Fri, 07 Jul 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Fri, 07 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुवायां के चर्चित शालिनी हत्याकांड में पिता मनोज यादव और मां रेखा दोनों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद इसका शालिनी के डीएनए से मैच कराया जाएगा। कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्र के गांव भिलावां निवासी मनोज यादव की पत्नी रेखा पति से विवाद के चलते शाहजहांपुर में रहती है। छह अप्रैल को रेखा ने 16 वर्षीय पुत्री शालिनी की हत्या कर शव को पति के कॉलेज परिसर में जलाने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अधजला शव बरामद कर लिया था। रात में ही रेखा की ओर से ससुर रामकुमार, पति मनोज, उसकी महिला मित्र नीरज और गांव के ही शिवसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। सभी आरोपी इस समय जेल में हैं।
विज्ञापन

शालिनी का शव बेहद जल जाने के कारण उसके डीएनए के मिलान का निर्णय लिया गया था। कोर्ट के आदेश पर शालिनी की मां रेखा का डीएनए शालिनी के डीएनए से मिलान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया था। प्रयोगशाला ने शालिनी के पिता और मां दोनों का डीएनए होने के बाद ही मिलान हो पाने की रिपोर्ट दी थी, जिस पर कोर्ट के आदेश पर रेखा का पूर्व में लिया गया डीएनए सीएमओ की निगरानी में नष्ट कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि न्यायालय ने 12 जुलाई को मनोज और रेखा का डीएनए सैंपल लेने के आदेश दिए हैं। सैंपल लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed