फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   magic and truck collision, two deaths

खड़े ट्रक से टकराई  मैजिक, दो की मौत

Fri, 16 Sep 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Fri, 16 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
magic and truck collision, two deaths
खड़े ट्रक से टकराई  मैजिक, दो की मौत 
बीच सड़क पर भूसी भरा ट्रक खड़ा करके चालक लघुशंका को चला गया। इस बीच पीछे से आ रहे लोडर मैजिक का चालक अपने वाहन की गति पर नियंत्रण नहीं कर सका और खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। हादसे में मैजिक चालक और एक बर्तन व्यापारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना कटघर के मोहल्ला पीतल नगरी निवासी 28 वर्षीय कपिल कुमार के पास अपनी लोडर मैजिक है, जिसे वह खुद चलाते हैं। बृहस्पतिवार को वह मैजिक में बर्तन भरकर मुरादाबाद के संभल रोड स्थित मोहल्ला सीतापुरी निवासी 30 वर्षीय महेंद्र कुमार के साथ गोला जा रहा था। महेंद्र बर्तन बनाने और बेचने का काम करते हैं। खुटार पुवायां मार्ग पर शुक्रवार सुबह भूसी भरे एक ट्रक के चालक ने वाहन बीच रोड पर खड़ा कर दिया और लघुशंका को चला गया। इस बीच पुवायां से खुटार की ओर जा रही तेज रफ्तार मैजिक पर चालक कपिल नियंत्रण नहीं कर सका और मैजिक ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भूसी भरा ट्रक स्टार्ट होकर आगे चल दिया। हेल्पर ने बमुश्किल ट्रक को रोका। 
विज्ञापन

हादसे में कपिल और महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर मौके से भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतकों के पास से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दी गई। कपिल अपने पीछे पिता-मां, तीन भाई, दो बहन और महेंद्र अपने पीछे पत्नी रूपमती, तीन पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गया है। घटना से मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के परिवारों पर टूटा दुख का पहाड़ा
खुटार। मैजिक स्वामी और चालक कपिल अपने भाई, बहनों में दूसरे नंबर का था, लेकिन वह घर का सबसे कमाऊ और जिम्मेदार सदस्य था। कपिल इन दिनों अपनी बहन पूनम की शादी के लिए वरकी तलाश कर रहा था। जनपद रामपुर में उसने एक लड़का देख भी लिया था। बस, शादी के लिए बातचीत होनी रह गई थी। हादसे में मौत से कपिल का बहन की डोली को कंधा देने का अरमान अधूरा रह गया। महेंद्र की भी कच्ची गृहस्थी है। उसकी मौत से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मैक्स-बाइक की टक्कर में दो घायल
सिंधौली। क्षेत्र के मुड़िया मोड़ पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मैक्स गाड़ी और बाइक की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बंडा थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर निवासी दृगपाल और करपाल सिंह शुक्रवार को बाइक से शाहजहांपुर किसी काम से आए थे। वापस जाते समय दोपहर करीब 12 बजे क्षेत्र के मुड़िया मोड़ पर पुवायां की ओर से आ रही मैक्स गाड़ी ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारकर दी। इससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने थाने पर दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed