{"_id":"087b913b3cd75b1de1a6267f368b3421","slug":"loot-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान बेचकर लौटते किसान से हजारों रुपये की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धान बेचकर लौटते किसान से हजारों रुपये की लूट
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
Updated Wed, 17 Dec 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर क्षेत्र के गांव नगला झुंडी के रहने वाले सोनपाल को सोमवार रात गांव कोंडर और पट्टी के बीच बदमाशों ने घायल करके साढ़े 16 हजार रुपये लूट लिये। सोनपाल कोंडर से किराए पर ट्रैक्टर लेकर धान और बाजरे की फसल बेचने के लिए बदायूं के कस्बा म्याऊं की बाजार गए थे। कोंडर में ट्रैक्टर छोड़ने के बाद घर आते समय सोनपाल के साथ यह घटना हुई।
घटना रात करीब आठ बजे हुई और बदमाशों की संख्या तीन बताई गई है। सोनपाल ने बताया कि उसने पहले तो विरोध किया, मगर इस पर बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए और एक बदमाश ने तमंचे की बट से उसके सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उससे रकम छीन ली भाग गए। भुक्तभोगी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने इस मामले को कोई तबज्जो नहीं दी। मंगलवार को पीड़ित ने सीओ अशोक कुमार सिंह को पूरी बात बताई। इस पर उन्होंने उससे पुन: मिर्जापुर एसओ से मिलने को कहा है।
बदमाशों ने तीन स्थानों पर की हजारों की लूटपाट
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव नगरिया बुजुर्ग में रोजा चीनी मिल के सेंटर पर सोमवार तड़के तीन-चार बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट की। चौकीदार हरिपाल सिंह को तमंचा दिखाकर धमकाने के बाद उससे बदमाशों ने चाबियां छीन ली थीं। चौकीदार ने बताया कि पहले जब उसने चाबियां देने से मना किया तो उसे पीटा भी गया था। बदमाश 50 किलो के तीन बांट, 20 के दो बांट, 10 किलो का एक बांट और एक गैस सिलेंडर ले गए। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा गांव नगरिया के शिवमोहन ने पुलिस को बताया कि वह मंडी में अपना बीस हजार का आलू बेचने के बाद शाम करीब आठ बजे घर को आ रहा था इसी दौरान रास्ते में मिले तीन लोगों ने उससे बीस हजार की नगदी छीनकर ली और फरार हो गए।
एक अन्य घटना में गांव गुरुगांव के सत्यपाल ने पुलिस को बताया कि वह जानवर खरीदने व बेचने का काम करता है। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह गांव को वापस जा रहा था तो रास्ते में मिले गांव के ही एक शराबी व्यक्ति ने उसे रोक लिया और रुपये देने को कहा। आरोप है कि मना करने पर उक्त आरोपी ने उसकी जेब में रखी 35 हजार की नगदी छीनकर भाग गया। पुलिस ने उक्त सभी मामलों में जांचोपरांत कार्रवाई का आश्वासन पीड़ितों को दिया है।