फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Arrested chain-snatching accused sent to jail.

Haridwar News: पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार चेन स्नेचिंग के आरोपी को जेल भेजा

Wed, 07 Oct 2026 08:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Arrested chain-snatching accused sent to jail.
तीन जगहों पर घटना को दिया था अंजाम, फरार आरोपी की तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए दिल्ली के आरोपी नरेश उर्फ भिंडे को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। फरार हुए आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार की सुबह खड़खड़ी क्षेत्र में निजी स्कूल की प्रिंसिपल हर्ष कालरा के गले से दो बाइक सवारों ने चेन झपट ली थी। इसके अलावा पांच तारीख को कनखल में भी महिला से चेन छीनी गई। एक और जगह महिला की चेन तोड़ ली गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार की देर रात औद्योगिक क्षेत्र में दरगाह के पास पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस की गोली पैर में लगने से एक आरोपी घायल हो गया था। आरोपी नरेश उर्फ भिंडे निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। उसने अपने साथी दिनेश निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली के साथ मिलकर तीन चेन स्नेचिंग व दो बाइक चोरी की घटनाएं करना कबूली थी। बुधवार की सुबह मेला अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed