फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   loot

बदमाशों ने मवेशियों से भरी डीसीएम लूटी

Mon, 09 Feb 2015 08:40 PM IST
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर) Updated Mon, 09 Feb 2015 08:40 PM IST
विज्ञापन
loot
थाना तिलहर क्षेत्र में बंथरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर बोलेरो सवार बदमाश रविवार की रात असलहों के बल पर डीसीएम चालक और उसमें सवार व्यापारियों को बंधक बनाकर मवेशियों से भरी डीसीएम गाड़ी लूट ले गए। बदमाश सभी के साथ लूटपाट करने के बाद उन्हें गन्ने के खेत में फेंककर भाग गए। लूटे गए मवेशियों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जनपद रामपुर के रहने वाले तंजीम कुरैशी, मोहम्मद तंजीम, ताहिर अली और मुरादाबाद के हीरा लाल पशु व्यापारी हैं। चारों व्यापारी जिला फैजाबाद की जुवैरगंज मंडी में पशु खरीदने गए थे। खरीदी गई 10 भैंसों को एक डीसीएम गाड़ी में लादकर वह दलपतपुर मुरादाबाद के लिए चले। डीसीएम गाड़ी फैजाबाद के थाना दीमापुर के गांव चहुंआभामी निवासी सुखदेव चला रहे थे और उनके साथ वहीं का हेल्पर महाराजदीन था। व्यापारियों ने बताया कि रविवार की रात करीब दो बजे जब उनकी डीसीएम गाड़ी थाना तिलहर क्षेत्र के गांव बंथरा के पास नेशनल हाईवे से गुजर रही थी, तभी पीछे से आई एक सफेद रंग की बोलेरो ने उनकी डीसीएम को ओवरटेक करके रोक लिया। गाड़ी रुकते ही बोलेरो में सवार बदमाशोें ने असलहों के बल पर सभी को गाड़ी से नीचे उतार लिया। बाद में उनके हाथों और आंखों में पट्टी बांधकर बोलेरो में बैठा लिया। एक बदमाश ने उनकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया। बाकी चार बदमाश उन्हें कार में डालकर डीसीएम आगे-आगे लेकर बरेली की ओर चलने लगे। व्यापारियों के मुताबिक करीब एक घंटा चलने के बाद बदमाश सभी को जलालाबाद रोड पर गांव नगरिया के निकट गन्ने के  खेत में फेंककर फरार हो गए। सुबह करीब पांच बजे उन्होंने जैसे-तैसे खुद को बंधन मुक्त कर कटरा थाने पहुंच कर पुलिस को पूरी बात बताई। कटरा पुलिस ने घटना थाना तिलहर क्षेत्र की बताकर उन्हें वहां भेज दिया। तिलहर पुलिस ने घटना कटरा थाना क्षेत्र की बताई। काफी देर के बाद अधिकारियों के हस्तक्षेप पर कटरा पुलिस ने व्यापारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


बदमाशों ने 70 हजार की नगदी भी लूटी
व्यापारियों ने बताया कि कार में डालने के बाद बदमाशों ने तंजीम कुरैशी से चार हजार, मोहम्मद तंजीम से पांच हजार, ताहिर से 10 हजार और हीरालाल से 47 हजार रुपये लूट लिए। इसके साथ बदमाशों ने सभी को धमकी देते हुए उनके मोबाइल भी छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 से 35 वर्ष की उम्र के थे बदमाश
व्यापारियों ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले सभी बदमाशों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच की थी। बदमाशों के कब्जे में आने के बाद हाथपैर और आंखों में पट्टी बांधते समय उन लोगों ने उनकी चेहरे देख लिए थे। उनका कहना कि अगर बदमाश सामने आए तो वह पहचान लेंगे।

लूट की घटना का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
- आरपीएस यादव , एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed