फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   light dalal

दलालों पर कार्रवाई से कतरा रहे अफसर

Tue, 06 Jan 2015 12:10 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 06 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
light dalal
बिजली उपभोक्ताओं को कभी मीटर रीडिंग में हेराफेरी कर तो कभी बिलों में दर्ज इंट्री में कटौती करके अपनी जेबें भरने के साथ पॉवर कारपोरेशन को हर माह हजारों का चूना लगाने वाले दलालों पर शिकंजा कसने से बिजली अफसर कतरा रहे हैं। पिछले दिनों शहर में दो स्थानों पर ऐसे मामले विभागीय अभियंता द्वारा पकड़े जाने पर भी कार्रवाई के लिए अधिकारी उपभोक्ताओं से लिखित शिकायतें मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

महकमें के राजस्व को चूना लगाने के गोरखधंधे में लिप्त दलालों की गतिविधियों का पहले भी कई बार भंडाफोड़ हो चुका है। दो साल पहले चेकिंग के दौरान एमनजई जलालनगर में ऐसे मामले पकड़े जाने पर वहां के लोगों ने तत्कालीन एसडीओ प्रदीप सोनकर और लाइन स्टाफ पर हमला बोल दिया था। इस मामले में रिपोर्ट भी हुई, लेकिन अभियुक्तों की तरफदारी में नेतागीरी सक्रिय हुई तो बिजली महकमे का मनोबल कमजोर पड़ गया।
विज्ञापन

यही वजह रही कि बीते दिसंबर माह के तीसरे सप्ताह में टेलीफोन एक्सचेंज के पास लगाए गए कैंप में मीटर रीडिंग घटाने के कई मामले स्टाफ ने पकड़े थे। खुलासा तब हुआ जब अधिक रीडिंग वाले बिल लेकर कई उपभोक्ता उनमें सुधार कराने पहुंचे। उनके घरों पर जाकर मीटर चेक किए गए तो सील टूट मिली। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि झंडा कलां मोहल्ले के ही एक दलाल ने मीटर की रीडिंग ‘बैक’ करके की एवज में बिल की देय धनराशि समेत अपना कमीशन लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के साथ उपभोक्ताओं का दोहन करने वाले दलालों पर कार्रवाई की जेई संगठन ने तैयारी करते हुए एक्सईएन को इसी आशय का पत्र दिया। इस पर दलालों ने अगले ही रोज संबंधित उपभोक्ताओं की रकम जमा करा दी। इसके साथ ही अफसरों ने भी यह कहते हुए कार्रवाई टाल दी कि कंज्यूमर्स से लिखित शिकायत मिलने पर ही एफआईआर कराना संभव होगा। दो दिन पहले अंटा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मीटर में रीडिंग स्टोर कर कम रीडिंग वाले बिल जारी करके दलाली खाने का नया मामला सामने आया। क्षेत्र के जेई का कहना है कि इस काम में बिल जारी करने को अधिकृत साईं कंप्यूटर्स प्रा.लि. के कर्मचारियों का हाथ होने के संदेह में एक्सईएन से संबंधित संविदा कर्मचारी सेवामुक्त करने की मांग की गई है।



एक्सईएन को धोखाधड़ी
का दिया लिखित ब्योरा
‘संगठन की ओर से एक्सईएन को लिखित तौर पर बताया जा चुका है कि बिलिंग करने वाली कंपनी के कर्मचारी ने जेल रोड पर सर्किल ऑफिस के पास और लकड़ी मंडी के आसपास वाले कई घरों के उपभोक्ताओं को लालच देकर उन्हें कम रीडिंग वाले बिल जारी करके दलाली खाई है। कार्रवाई के लिए यह सूचना पर्याप्त है।’

-शैलेंद्र पांडेय, जिलाध्यक्ष, राज्य विद्युत परिषद जेई संगठन


कम रीडिंग वाले बिल
बनवा रहे उपभोक्ता
‘बिलों में गड़बड़ी हमारे स्तर से नहीं है, विभाग के सब स्टेशन स्तर से गड़बड़ी हो रही है। तमाम उपभोक्ता वास्तविक बिजली खर्च में कमी दिखाने के लिए कम रीडिंग वाले बिल पॉवर सब स्टेशनों से जारी करा लेते हैं। ऐसे लोग अपने मीटर चेक कराने में भी गुरेज करते हैं। एक्सईएन से कोई शिकायत मिली तो जांच करके संबंधित कर्मचारी को दोषी पाने पर हटा दिया जाएगा।’
- मुनेंद्र सिंह चौहान, डायरेक्टर, साईं कंप्यूटर्स प्रा.लि.
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed