{"_id":"56e81bb74f1c1be03b8b4568","slug":"let-me-save-you-from-inspector-drindo","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा जी मुझे इन दरिंदो से बचा लीजिए!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा जी मुझे इन दरिंदो से बचा लीजिए!
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहलाकर युवती का मकान और जेवर बिकवा देने के बाद उसका पति उसके जिस्म का सौदागर बनना चाहता है। विरोध करने पर उसको मारा पीटा और सरेराह बेइज्जत किया। उसकी हत्या की सुपारी दी जा रही है। दरोगा जी मुझे इन दरिंदों से बचा लीजिए।
यह व्यथा थाना क्षेत्र के न्यू चर्च कालोनी की नीतू त्रिवेदी की है। नीतू का आरोप है कि उसके पति ओंकार त्रिवेदी ने शादीशुदा होकर उसे प्रेमजाल में फंसाया और बाद में उसका रेती का मकान और जेवर बिकवाया। अब उसके जिस्म को सौदा करना चाहता है, जिसमें उसके साथी बृजेश मिश्रा निवासी नई बस्ती का हाथ है।
पीड़िता नीतू ने इस मामले में पहले रोजा पुलिस को अवगत कराया था। तब उसके पति ओंकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर रिहा होने के बाद वह अपने दोस्त बृजेश के साथ सोमवार की रात उसके घर आया और समझौते का दबाव बनाने लगा। मना करने पर हमलावर हो गया। लोगों के आ जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रभारी उप निरीक्षक ओपी गौतम ने बताया कि नीतू की सूचना पर ओंकार और बृजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिनकी जल्दी ही गिरफ्तारी हो जाएगी।