फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Left the station accused of murder

थाने से छोड़ दिया हत्या का मुख्य आरोपी

Wed, 23 Mar 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 23 Mar 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
पुवायां पुलिस ने हत्या के मुकद्दमे में नामजद प्रमुख आरोपी को सोमवार रात थाने से छोड़ दिया। जबकि दो अन्य नामजद आरोपी गिरफ्तार करके मंगलवार को जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन

गांव धारा निवासी 42 वर्षीय रामऔतार की 19 मार्च की रात लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई थी। रामऔतार की पत्नी जयमोरा ने गांव के ही गुड्डू शर्मा उसके पुत्र गौरव शर्मा, रामनिवास और एक किशोर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक का भाई सुभाष इस मामले का चश्मदीद है। इस मुकदमे की विवेचना कर रहे सीओ उमेश शर्मा का कहना है कि गुड्डू के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिलने के कारण उसे छोड़ना पड़ा। उधर, मृतक की पत्नी जयमोरा का आरोप है कि पुलिस सांठगांठ के चलते गुड्डू को बचाने की कोशिश कर रही है। वह इस मामले की शिकायत एसपी से करेगी। 19 मार्च घटना की रात पुलिस ने गुड्डू  शर्मा को गांव के तमाम लोगों के सामने हिरासत में लिया था। मगर सोमवार रात गुड्डू को थाने से ही छोड़ दिया गया। उधर, आरोपी रामनिवास और एक किशोर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस को मानवाधिकारों की परवाह नहीं
पुवायां। किसी मामले में नाबालिग की गिरफ्तारी को लेकर मानवाधिकार आयोग ने तमाम नियम बना रखे हैं। मगर पुवायां पुलिस इसकी कोई परवाह नहीं करती है। गांव धारा के रामऔतार की हत्या में नामजद एक 15 वर्षीय किशोर को सोमवार को गिरफ्तार करके पूरी रात हवालात में रखा गया। अगले दिन मंगलवार को उसका चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड्डू के खिलाफ अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। वह दोषी होगा तो जेल भेजा जाएगा। नाबालिग को हवालात में बंद करने के मामले में मंगलवार सुबह आयु प्रमाणपत्र मिल सका तब उसके नाबालिग होने की पुष्टि हो सकी। यदि नाबालिग को हवालात में रखा गया है तो मैं खुद इसकी जांच करूंगा। 
उमेश शर्मा, सीओ पुवायां
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed