{"_id":"5b78651a42c7924653268efc","slug":"lawyer-s-son-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद में अधिवक्ता के पुत्र को गोली मारी, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलालाबाद में अधिवक्ता के पुत्र को गोली मारी, घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ अधिवक्ता के पुत्र और भाजपा नेता को हमलावरों ने शनिवार रात गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के पीछे की वजह रुपयों का लेन-देन बताया जा रहा है। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। देर रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
नगर के मोहल्ला ब्रह्मनान वार्ड अंगद नगर निवासी उमाशंकर दीक्षित वरिष्ठ अधिवक्ता है। उनके 35 वर्षीय बेटे अनुराग दीक्षित भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष हैं। वह भाजपा से नगर पालिका चेयरमैन पद के दावेदार भी थे। शनिवार रात अनुराग दीक्षित मोहल्ला कानून गोयान निवासी राम निवास के घर गए थे। रात करीब नौ बजे यहां से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अनुराग पर तीन लोगों ने फायरिंग कर दी। एक गोली उनके बाएं हाथ में लगी। अनुराग का कहना है कि हमलावरों में उन्होंने एक को पहचान लिया है। उस पर उनका रुपया उधार आ रहा है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।