फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Land dispute cases Quick action in

भूमि विवाद के मामलों में करें त्वरित कार्रवाई

Tue, 01 Sep 2015 11:48 PM IST
पुवायां
पुवायां Updated Tue, 01 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Land dispute cases Quick action in
मंगलवार को पुवायां में डीएम शुभ्रा सक्सेना की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

जमीन के विवाद की सर्वाधिक शिकायतें आने पर डीएम ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि राजस्वकर्मी जमीन विवाद के मामलों में तत्काल कार्रवाई करें। पैमाइश और तूदाबंदी के बाद फिर से कब्जा किए जाने की शिकायत मिले तो मामले की तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराई जाए और पुलिस ऐसे मामलों में आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई करे। गांव भटिउरा के जैतराम, हेमराज, राजपाल आदि ने आवास दिलाए जाने, बंडा के गांव रनमस्तपुर निवासी भगवन्ना ने जमीन के कागजात में गलत नाम दर्ज किए जाने की शिकायत की। तहसील दिवस में राजस्व की 103 शिकायतों सहित कुल 265 शिकायतें दर्ज की गईं। आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समस्याओं का सही और त्वरित निस्तारण बेहद आवश्यक है। तहसील दिवस में सीडीओ पुलकित खरे, एडीएम एमएन उपाध्याय, सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग, एसडीएम लालबहादुर, सीओ उमेश शर्मा सहदित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


तिलहर में दो शिकायतों का हुआ निस्तारण
तिलहर। तहसील दिवस एसडीएम विजय शंकर दुबे की अध्यक्षता में हुआ। इसमें कुल 76 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान सीओ विजय शंकर मिश्रा, तहसीलदार लालता प्रसाद तिवारी, बीडीओ मुरारीलाल, खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, कोतवाल अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर तहसील दिवस में प्राप्त हुए 72 प्रकरण
शाहजहांपुर। सदर तहसील के सभागार में आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ीं 72 शिकायतें और समस्याएं प्राप्त हुईं। अध्यक्षता करते हुए एसडीएम सदर एपी श्रीवास्तव ने फरियादियों की सुनवाई की, लेकिन कोई प्रकरण तत्काल निस्तारित नहीं हो सका। तहसीलदार ओंकार नाथ वर्मा के अनुसार सभी प्रकरण एसडीएम ने संबंधित विभागों को संदर्भित करके उनका दो सप्ताह के अंदर निपटारा कराने के निर्देश दिए।

पुवायां के अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
पुवायां। तहसील में रिक्त चल रहे तमाम पदों पर नियुक्ति कराने और डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के वकीलों ने डीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में जयशंकर अवस्थी, विनय मिश्रा, वीरेंद्र यादव, पवन कुमार, आशीष कुमार सहित तमाम वकीलों ने डीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया कि तहसील में तहसीलदार न्यायिक कोर्ट कई वर्ष से खाली है, जिससे मुकदमों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। नायब तहसीलदार के तीन कोर्ट खाली हैं, जिससे दाखिल खारिज के वादों का निस्तारण समय से नहीं हो पा रहा है। इसलिए नायब तहसीलदारों की नियुक्ति कराने, तहसीलदार पुवायां के कोर्ट में स्थाई पेशकार की नियुक्ति कराने, कंप्यूटर कक्ष में कंप्यूटरों की कमी के कारण जनता को खतौनी में असुविधा हो रही है। पुवायां के अधिवक्ताओं के विचाराधीन पड़े शस्त्र लाइसेंस के आवेदनों पर लाइसेंस स्वीकृत कराने,  तहसील क्षेत्र में चल रहे डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगवाने की मांग की है।

सिंघापुर में फायरिंग करने वालों के लाइसेंस होंगे रद
पुवायां। मतदाता सूचियों की आपत्ति का निस्तारण करने पहुंचे नायब तहसीलदार की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच हवाई फायर होने के मामले में डीएम ने बंडा पुलिस को सभी आरोपियों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
बंडा के गांव सिंघापुर कुरसंडा के दो पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। इस कारण एक पक्ष ने बीएलओ की शिकायत अधिकारियों से की थी। जिस पर रविवार को नायब तहसीलदार संजय कुमार, कानूनगो और लेखपाल जांच करने के लिए उनके गांव पहुंचे। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने बीएलओ से गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग की। फायरिंग होने पर नायब तहसीलदार टीम सहित मौके से भाग निकले और बंडा पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद बीएलओ रजत कुमार मिश्रा ने मारपीट करके मतदाता सूचियों के कागजों वाला थैला, मोबाइल छीन ले जाने और फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए बंडा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। बीएलओ ने मंगलवार को तहसील दिवस में डीएम से मिलकर कार्रवाई कराने की मांग की, तो डीएम ने बंडा एसओ राजीव मिश्रा को बुलाकर फायरिंग करने वालों के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजने, दोनों पक्षों के लोगों को मुचलका पाबंद करने और दर्ज एनसीआर में विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इंदिरा आवासों की जांच कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन
पुवायां। क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव के ग्रामीणों ने ग्राम निधि से कराए गए विकास कार्यों और इंदिरा आवासों की जांच कराने की मांग को लेकर मंगलवार को तहसील दिवस में प्रदर्शन करने के बाद डीएम को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव के सद्दीक, रसीद, आफताब अली, सगीर, नसीम, नीलम, जरीना, होशियार सिंह सहित तमाम लोगों ने डीएम को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनके गांव में ग्राम निधि से पैसे निकालकर विकास कार्यों में नहीं लगाया गया है। इसके अलावा इंदिरा आवासों का भी गलत तरीके से आवंटन कर दिया गया है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इंदिरा आवासों के तमाम पात्रों को आवास से वंचित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed