{"_id":"56601ff96115dab212cf187c6be82670","slug":"laat-sahab-ka-julus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो फुटेज से होगी उपद्रवियों की पहचान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियो फुटेज से होगी उपद्रवियों की पहचान
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 08 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला बंगला सरोदी में बड़े लाट साहब के जुलूस पर पथराव के मामले में पुलिस वीडियो फुटेज देखकर उपद्रवियों की पहचान करेगी।
होली पर कोतवाली क्षेत्र से निकलने वाला बड़े लाट साहब का जुलूस मोहल्ला बंगला सरोदी पर खत्म होने वाला था, तभी जुलूस में किसी हुड़दंगी ने चप्पल उछाल दी। जुलूस देख रहे दूसरे पक्ष पर चप्पल गिरी तो वह आक्रोशित हो गए। दूसरे पक्ष के लोगों ने जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर हुड़दंगियों और दूसरे पक्ष के लोगों को शांत किया था। पुलिस का उग्र रूप देखकर हुड़दंगी जुलूस से चले गए, वहीं दूसरे पक्ष के लोग अपने-अपने घरों में घुस गए थे। इस मामले में एएसपी (सिटी) राजेश सिंह ने कहा कि जुलूस में हो रही वीडियोग्राफी देखकर उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है। उपद्रवियों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बवाल करने वाले आरोपी
नहीं हुए गिरफ्तार
थाना आरसी मिशन क्षेत्र में छोटे लाट साहब के जुलूस में पुत्तूलाल चौराहा के पास शुक्रवार को एक धार्मिक स्थल पर जूते-चप्पल फेंकने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने बवाल कर दिया था। मामले में तीन लोगों के खिलाफ के रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन पुलिस तीसरे दिन भी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।