फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Knock Bolero The death of elderly

बोलेरो से टकराकर अधेड़ की मौत

Mon, 11 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Mon, 11 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Knock Bolero The death of elderly
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
सोमवार सुबह टहलने को निकले एक अधेड़ दिव्यांग को तेज स्पीड अज्ञात बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल को पुलिस ने सीएचसी भिजवाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे की है। मूल रूप से मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव कीलापुर निवासी 47 वर्षीय रामबहादुर कुशवाहा बीते कई सालों से परिवार समेत कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी अजय भारद्वाज के मकान पर रहकर उनकी नमकीन की फैक्ट्री में काम करते थे। रामबहादुर का एक हाथ कटा हुआ था। बताते हैं कि रोज की तरह वह टहलने के लिए निकले, जब वह गुनारा मोड़ के पास थे उसी दौरान पीछे से जलालाबाद की ओर से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो में फंसे रामबहादुर सड़क पर कई मीटर तक घिसटते हुए चले गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद लहूलुहान हालत में उन्हें सीएचसी ले जाया गया, लेकिन अत्यधिक चोट होने के कारण इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी की करीब तीन साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि उसकी एक मात्र बेटी की वह शादी कर चुके थे।
विज्ञापन


ट्रैक्टर से कुचलकर अधेड़ की मौत, दो जख्मी 
शाहजहांपुर। सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इनमें से एक घायल की मौत हो गई।। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र के गांव सोहक में रविवार शाम हुई। गांव निवासी 48 वर्षीय बंशीलाल गांव के ही गेंदन लाल और राम किशोर एक साथ मोहम्मदी रोड पर स्थित शिव मंदिर के पास शाम करीब सात बजे सड़क किनारे बैठे थे, तभी इधर से गुजरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीनों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शाहजहांपुर जिला अस्पताल में लाया गया, जहां रात करीब 10.30 बजे बंशीलाल ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना पर आए परिवार वालों को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed