{"_id":"5836eca24f1c1bcb4913c79a","slug":"knife-man-showing-bike-bikes-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू दिखाकर बाइक युवक से बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू दिखाकर बाइक युवक से बाइक लूटी
अमर उजाला ब्यूरो अल्हागंज।
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्हागंज के गांव फतेहपुर में चार लुटेरों ने की वारदात
थाना क्षेत्र के गांव फतेपुर के पास बीती रात चार लुटेरों ने एक युवक को चाकू दिखाकर उसकी बाइक लूट ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकेबंदी कर देर रात तक इलाके में चेकिंग कराई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
जानकारी के मुताबिक हरदोई के गांव बेहटी निवासी ज्ञानवीर बुधवार शाम बाइक से हुल्लापुर से अल्हागंज आ रहे थे। जब वह फतेहपुर गांव के पास हाइवे पर पहुंचे तभी पीछे से एक बाइक पर आए चार लुटेरों ने धक्का मार कर उन्हें बाइक समेत गिरा दिया। ज्ञानवीर संभल पाते उससे पहले ही दो लुटेरों ने उन्हें पकड़ लिया और चाकू दिखाकर बाइक की चाबी छीन ली। इसके बाद लुटेरे उनकी बाइक लेकर भाग गए। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर पर बाइक लूट की तहरीर दर्ज कर ली गई है।