{"_id":"9c1d2cafd9b63ef259142d740d0920c8","slug":"khutar-police-brought-the-two-men-to-lift-tilhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहर से दो युवकों को उठा लाई खुटार पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिलहर से दो युवकों को उठा लाई खुटार पुलिस
खुटार/तिलहर।
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह पूर्व हुई बकरियों की चोरी के मामले में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में लिया था। सोमवार को उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तिलहर से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने एक पिकप को भी कब्जे में लिया है।
गांव बेला निवासी बाबूराम के घर से 28 मार्च को एक दर्जन से अधिक बकरियां चोरी हो गई थीं। उन्होंने गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को तीन दिन पूर्व हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद सोमवार को पुलिस तिलहर गई और युवकों को पकड़ लिया। इसके अलावा पुलिस ने एक पिकप गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि यह लोग पशु चोरी के साथ ही लकड़ी ले जाने का काम करते हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद घटना का खुलासा किया जाएगा।