{"_id":"590ccb7c4f1c1b0646443afc","slug":"kattar-caught-on-the-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार में पेट्रोल पंप पर पकड़ी गई घटतौली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुटार में पेट्रोल पंप पर पकड़ी गई घटतौली
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sat, 06 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंपों पर गड़बड़ी मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को खुटार में एक पेट्रोल पंप की दो मशीनों की एक एक नोजिल से तेल कम निकलने पर नोजिल को सील कर दिया गया है।
वरिष्ठ बांट माप निरीक्षक वीके मिश्रा और तहसीलदार कृष्ण मुरारी दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को खुटार के गांव लालपुर स्थित गुरु फिलिंग स्टेशन पर जांच की। यहां दो मशीनों की एक एक नोजिल से 30 एमएल तेल कम निकलता पाया गया। जानकारी पाकर कई पंप स्वामी मौके पर पहुंचे और टीम से वार्ता की। इसके बाद दोनों नोजिलों को सील कर दिया गया। जांच के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से एसओ इफ्तेखार अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
छापे की जानकारी पाकर अन्य पेट्रोल पंपों पर साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली गई। कुछ पेट्रोल पंपों पर मशीनों की जिस नोजिल से रोजाना तेल बिक्री किया जाता था, उन्हें बंद कर दूसरी नोजिलों से तेल की बिक्री की गई। इससे कुछ अन्य पंपों पर भी गड़बड़ी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
इधर,पुवायां के गांवगंगसरा में सुमित्रा फिलिंग स्टेशन पर भी अधिकारियों ने छापा मारा और मशीनों को चेक किया, यहां मशीनें ठीक मिली।