{"_id":"6b4aea2fae88246e84fbe9a013bead7a","slug":"katari-king-s-whistleblowing-was-about-revenge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरी किंग की मुखबिरी को लेकर थी रंजिश !","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटरी किंग की मुखबिरी को लेकर थी रंजिश !
मिर्जापुर।
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पृथ्वीपुर-ढाई ग्राम पंचायत के मजरा बख्तावरगंज (लुखड़पुरा) में शनिवार शाम हुए दोहरा हत्याकांड में रात तक की पुलिस तफ्तीश में घटना के पीछे पुरानी रंजिश का किस्सा उभर कर सामने आया है। ग्रामीणों से रात तक पुलिस की पूछताछ जारी थी। इसमें मोटे तौर पर जो बात उभर कर सामने आई वह यह कि वास्तविक कारण कटरी किंग रहे कुख्यात अपहरणकर्ता बड़ेलल्ला और रानी ठाकुुर गिरोह की मुुखबिरी को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश रही है।
पुलिस रिकार्ड में रामआसरे यादव हिस्ट्रीशीटर है। वह कटरी किंग रहे बड़ेलल्ला और रानी ठाकुुर गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा था। सीओ जलालाबाद आदेश त्यागी के अनुसार, वर्ष 2006 से पहले उसके खिलाफ पुलिस में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गिरोह में रहने के दौरान रामआसरे को संदेह हुआ कि उसके गिरोह की मुखबिरी गांव के अमर सिंह यादव करता है। उसी शक पर उसने इससे रंजिश मना ली थी। यह इतनी गहरी हो गई कि वह इसके बहू को ही विदा होकर ससुराल आने से रोकने का लगातार दबाव बनाए हुए था। किस्सा यह है कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व अमर सिंह के बेटे तेजराम की शादी हरदोई के थाना हरपालपुर के ग्राम नंदबाग निवासी नरसिंह की बेटी अनीता से हुई थी। शादी के बाद बहू की विदाई रुकी हुई थी।
अमर सिंह को संदेह था कि बहू की विदाई रामआसरे ही नहीं होने दे रहा है। उसके बड़े भाई बृजपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ही अमर किसी तरह विदाई करवाकर बहू को लिवा आए थे। इसी बात से रामआसरे बुरी तरह जलभुन गया और जानबूझकर झगड़ा करने नीयत से ही शनिवार को सायं पांच बजे वह इसके शकरकंद के खेत मे जबरन अपने पशु चराने के लिए घुसा दिया। मना करने पर आव देखा न ताव और रामआसरे ने जान से मारने की धमकी देते अपने घर को गया और परिवारवालों के साथ मय असलहे से लैस होकर लौटा और करीब 12 राउंड गोलियां तड़तड़ा दीं। सूचना पाकर एसओ प्रभुकांत जब तक मौके पर पहुंचे तब तक बाप-बेटे मौके पर दम तोड़ चुके थे। एसपी देहात शिवराम यादव और सीओ जलालाबाद गांव में फोर्स के साथ डटे हुए हैं और दबिश टीमें रवाना कर दी गई हैं।
विज्ञापन
सास-बहू एक साथ हुईं
विधवा, गांव में मातम
मिर्जापुर। मृतक अमरसिंह के दो बेटे बड़ा केशराम और छोटा तेजराम था। अमरसिंह और तेजराम के एक साथ मारे जाने से अमरसिंह की पत्नी नक्षत्री और तेजराम की शुक्रवार को ही मायके से आयी पत्नी अनीता (सास-बहू) विधवा हो गईं हैं। दोनों का रो रोकर बुरा हाल है। विलाप से गांव में मातम पसरा हुआ है।
मृतक के घरवालों ने
की सुरक्षा की गुहार
मिर्जापुर। मृतक अमरसिंह की पत्नी नक्षत्री और उसकी पुत्र वधू मृतक तेजराम की पत्नी अनीता सहित घर की कई महिलायें पुलिस अधिकारियों के पैरों पर गिरकर घर के अन्य लोगों को भी खतरा बता रहीं थीं। कह रहीं थीं कि कहीं फरार अपराधी फिर उनके घर पर हमला करके बचे हुए लोगों को न मार डाले। अधिकारियों ने उन्हें ढांढस बंधाने के साथ ही सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
लूटी गई बंदूक रखता
है हिस्ट्रीशीटर
मिर्जापुर। हिस्ट्रीशीटर रामआसरे के पास फैक्ट्री मेड लूटी गई बंदूक होने की शिकायत गांव के लोग पहले भी पुलिस से कर चुके थे। किंतु बदमाश कभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। शनिवार को उसी लूटी गई बंदूक से पिता-पुत्र की हत्या कर दी गयी।
बरामद किए तीन
खोखा कारतूस
मिर्जापुर। पुलिस ने घटना स्थल से बारह बोर कारतूस के तीन खोखे बरामद किये हैं। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक दर्जन फायर हुए थे।