फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanwariyas blaze truck carrying animal mortal

मवेशियों की खाल और पूंछ से भरे ट्रक में कांवड़ियों ने लगाई आग

Mon, 20 Aug 2018 11:53 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Mon, 20 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas blaze truck carrying animal mortal
truck
फर्रुखाबाद-कटरा स्टेट हाईवे पर पंजाबी ढाबा के पास सोमवार सुबह मवेशियों की खाल और पूंछों से भरे ट्रक में कांवड़ियों ने आग लगा दी। घटना के बाद दोनों ओर लंबा जाम लग गया। भारी संख्या में पहुंची पुलिस और पीएसी ने स्थिति पर काबू पाया। बाद में एसपी, एएसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह लगभग सात बजे बदायूं के कछला गंगा घाट से कांवड़ियों का एक बड़ा जत्था कलान क्षेत्र में पटना देवकली में स्थित शिव मंदिर पर कांवड़ यात्रा लेकर जा रहा था। मंदिर से एक किलोमीटर पहले कांवड़िये पंजाबी ढाबा के पास थे, तभी फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे ट्रक में दुर्गंध महसूस हुई तो ट्रक में मांस समझकर कांवड़ियों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने ट्रक को रोककर उसके चालक और हेल्पर को पीटना शुरू कर दिया। जैसे-तैसे चालक और हेल्पर खुद को छुड़ाकर भागे।
विज्ञापन

गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रक को पलट दिया और उसमें आग लगा दी। साथ ही स्टेट हाईवे पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह भदौरिया पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब स्थिति काबू नहीं हुई तो मिर्जापुर, परौर थाने से पुलिस फोर्स और एक प्लाटून पीएसी बुलाई गई। इसके बाद कांवड़ियों को खदेड़कर स्थिति पर काबू पाया गया। मामले में बाराकलां चौकी इंचार्ज की ओर से 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed