फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanvd duty death from a heart attack at the beginning of the Home Guard

कांवड़ ड्यूटी में लगे होमगार्ड की हार्ट अटैक से मौत

Wed, 05 Aug 2015 11:37 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Wed, 05 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Kanvd duty death from a heart attack at the beginning of the Home Guard
बुधवार दोपहर कांवड़ ड्यूटी पर लगे होमगार्ड को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। फौरन ही उसे पुलिस की जीप से सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस अनहोनी से घरवालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रामपुर वैन का निवासी 48 वर्षीय शिवराम कुशवाहा होमगार्ड पद पर था। कांवड़ यात्रा को लेकर उसकी ड्यूटी लगाई गई थी, जिसको लेकर वह कोतवाली आए और ड्यूटी समय होने के इंतजार में अन्य साथियों के साथ कोतवाली की पुरानी बिल्डिंग में बातचीत करने लगे। दोपहर करीब 12 बजे होमगार्ड कमाडेंट नेमपाल वहां आ गए, जिन्हें वहां मौजूद सभी ने सैल्यूट किया। इसी दौरान अचानक शिवराम गिर पड़े तभी अन्य साथी पानी लेकर आए और उन्हें पिलाया, लेकिन तबियत में सुधार न होने पर आनन-फानन में सरकारी गाड़ी से पुलिसकर्मी उन्हें लेकर नगरिया अस्पताल भागे, जहां डाक्टरों ने उन्हें चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी बताशो देवी के अलावा एक विवाहित पुत्री और तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन


पांच माह के अंदर इस तरह की तीसरी घटना
कोतवाली में हार्टअटैक से पुलिसकर्मी के मरने की यह तीसरी घटना है। खास बात यह है कि तीनों घटनाओं में कई समानताएं हैं। पांच महीने के अंतराल में इस तरह की हुई घटनाओं को लेकर न केवल तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, बल्कि इससे पुलिसकर्मी भी खौफजदा नजर आ रहे हैं। पहली घटना आठ मार्च की है। इस दिन शाम के वक्त अपनी विवरण पुस्तिका भर रहे ड्राइवर सिपाही रामभुवन प्रजापति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। स्टाफ के लोग अभी इस घटना को भुला भी न पाये थे कि बीती 27 जुलाई की रात करीब आठ बजे दरोगा मनीराम कश्यप की उस समय हार्टअटैक से मौत हो गई जब वह नहा रहे थे। इस घटना को एक सप्ताह ही बीता था कि होमगार्ड के साथ भी वैसी ही पुनरावृत्ति हो गई। इन घटनाओं में समानता की बात करे तो मरने वाले तीनों पुलिसकर्मी हादसे के वक्त कोतवाली की पुरानी बिल्डिंग में मौजूद थे। यही नहीं हार्टअटैक के बाद तीनों कर्मियों की मौत आने में कोई वक्त नहीं लगा, जबकि तीनों को दस से 15 मिनट के अन्तराल में अस्पताल पहुंचा दिया गया था। बुधवार को होमगार्ड की मौत भी पुराने कोतवाली के परिसर में ही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed