फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jitin the women suffering Shared pain

जितिन ने पीड़ित महिलाओं से साझा किया दुख-दर्द

Mon, 18 May 2015 12:23 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 18 May 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Jitin the women suffering Shared pain
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने रविवार को जलालाबाद के गांव बड़ा हरेवा जाकर बेइज्जती का शिकार बनी दलित परिवार की महिलाओं से भेंट करके उनका दुख-दर्द साझा किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से पूरे घटनाक्रम का ब्योरा लिया और कानून व्यवस्था की लचर स्थिति पर जमकर बरसे।
विज्ञापन

उन्हें पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि महिलाओं को निर्वस्त्र करके गांव में घुमाए जाने के लंबे अंतराल के बाद पुलिस गांव पहुंची। महिलाओं ने बताया कि पुलिस ने तहरीर में आरोपियों की संख्या कम से कम रखे जाने का दबाव बनाया और अभी तक उनसे छीने गए मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद नहीं किए। श्री प्रसाद ने इसके लिए प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी दोषी ठहराया।
विज्ञापन

हरेवा से लौटकर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आईजी, डीआईजी, कमिश्नर, डीएम, एसपी जैसे बड़े अफसरों के गांव में भ्रमण के बावजूद पीड़ित पक्ष में भय व्याप्त है। इससे स्पष्ट होता है कि कानून व्यवस्था की स्थिति कितनी खराब हो चुकी है। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार अफसरों की जवाबदेही तय करके उन पर कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय के साथ मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह भन्नू, विश्वदीप अवस्थी, अनूप वर्मा, रोहित सिंह आदि उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यमंत्री राममूर्ति ने दिया मदद का भरोसा
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पति एवं सपा के वरिष्ठ नेता उपेंद्र पाल सिंह के साथ हरेवा जाकर पीड़ित महिलाओं से भेंट की और उन्हें सरकार से भरपूर मदद दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि महिलाओं के साथ हुई ज्यादती शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। राज्यमंत्री वर्मा ने कहा कि दोषियों की मदद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

बसपा नेताओं ने महिलाओं को दी सांत्वना
घटना की जानकारी पाकर बहुजन समाज पाट्री के जिलाध्यक्ष उदयवीर ने जोन कोआर्डिनेटर दिनेश कुमार, मंडल कोआर्डिनेटर खेमकरन लाल व रामलड़ैते कनौजिया, जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजीव गौतम और महासचिव अनंत कुमार सागर के साथ रविवार को देर रात हरेवा जाकर पीड़ित महिलाओं से भेंट की। इन सभी ने बिलखती महिलाओं को सांत्वना दी और आश्वस्त किया कि दोषियों के जेल जाने तक पार्टी कार्यकर्ता अफसरों को चैन से नहीं बैठने देंगे।

सांसद ने गठित की सात सदस्यीय जांच टीम
संसदीय समिति की सदस्य के नाते इन दिनों विदेश दौरे पर गईं भाजपा की सांसद कृष्णा राज ने घटना को लेकर कोई त्वरित प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन मामले की गंभीरता को देख पार्टी पदाधिकारियों की सात सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। सांसद के मीडिया प्रभारी रामबरन सिंह ने बताया पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया के नेतृत्व में गठित टीम में पांचाल क्षेत्र के उपाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, पार्टी के पूर्व जिला महासचिव सत्यपाल सिंह चौहान, अजय अग्निहोत्री, पंकेश मिश्र, नीरज पाठक आदि को शामिल किया गया है। मीडिया प्रभारी के अनुसार जांच टीम सोमवार को हरेवा जाकर घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच करके अगला कदम उठाएगी।


विभिन्न संगठनों ने की तीखी भर्त्सना
हरेवा की शर्मनाक घटना को लेकर विभिन्न संगठनों ने तीखी भर्त्सना की है। प्रबुद्ध चेतना समिति, कोरी समाज, अनुसूचित जाति जनजाति विद्यार्थी परिषद, डॉ. अंबेडकर मेमोरियल संस्थान, रविदास सभा, संत गाडगे जनकल्याण समिति, भोजवाल संघर्ष मोर्चा, मूल निवासी विचार मंच, अनुसूचित जाति जनजाति बेसिक शिक्षक कल्याण समिति आदि दलित संगठनों की रविवार को आवास विकास कालोनी के अंबेडकर पार्क में संयुक्त बैठक डॉ. ओरी लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें वक्ताओं ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ पीड़ित परिवार को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग की। कठेरिया समाज कल्याण समिति की बैठक में वक्ताओं ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ घटना की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed