फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jholachap hostages and her son clue

बंधक बनाए गए झोलाछाप और उसके बेटे का सुराग नहीं

Mon, 18 Jan 2016 07:30 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 18 Jan 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
 चार दिन बीत जाने के बाद भी झोलाछाप व उसके बेटे को छुड़ाया नहीं जा सका है। इस मामले में पुलिस ने झोलाछाप के दूसरे बेटे सुमित वर्मा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाने और फिरौती मांगने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, बंधन मुक्त होकर घर पहुंचे नर्स के बेटेे से पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सुमित की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ दिन पहले उसके पिता देवेंद्र वर्मा किसी का इलाज करनेे इंदौर गए थे। उनके साथ उसका भाई अमित वर्मा और नर्स का पुत्र सूरज भी गउ थे। 15 जनवरी को उसके पिता के मोबाइल से घर वालों के पास फोन आया कि उन लोगों को इंदौर में बंधक बना लिया है और उन्हें छोड़ने के एवज में दस लाख रुपये की मांग की जा रही है। जल्द रुपयों की व्यवस्था कर तीनों लोगों को छुड़ा लो।
विज्ञापन

उधर, रविवार को नर्स का बेटा सूरज वहां से किसी तरह भागकर अपने घर गया, जिससे पूछताछ में पुलिस को कई तथ्य हाथ लगने की बात कही जा रही है। मगर चार दिन बीत जाने के बाद भी झोलाछाप और उसके बेटे अमित का पता न लगने से पुलिस के आला अधिकारी भी परेशान हैं। थाना पुलिस के अलावा एसओजी टीम भी इंदौर भेजी गई है। इस मामले की मानीटरिंग खुद डीआईजी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
बरेली रोड पर क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप देवेंद्र वर्मा अपने बेटे अमित वर्मा तथा एक नर्स के पुत्र सूरज के साथ 12 जनवरी को इंदौर गए थे। चर्चा है कि झोलाछाप किन्नर बनाने का अवैध धंधा करता था। कुछ माह पहले इंदौर के एक युवक को किन्नर बनाने की भी चर्चा है। इसी का बदला लेेने को किन्नर बनाए गए युवक के परिजनों ने झोलाछाप उसके बेटे और नर्स के बेटा को धोखे से इंदौर बुलाया और बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed